घर के दरवाजे के सामने बनाई दीवार को लेकर हुआ विवाद, क्रॉस केस दर्ज

मेहरबान के गांव धोला में करीब 6 लोगों ने एक मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर दी। थाना मेहरबान पुलिस ने शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया।

By Edited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 05:15 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 05:15 AM (IST)
घर के दरवाजे के सामने बनाई दीवार को लेकर हुआ विवाद, क्रॉस केस दर्ज
घर के दरवाजे के सामने बनाई दीवार को लेकर हुआ विवाद, क्रॉस केस दर्ज

लुधियाना, जेएनएन: मेहरबान के गांव धोला में करीब 6 लोगों ने एक मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर दी। थाना मेहरबान पुलिस ने शिकायत पर आरोपित गांव धोला निवासी प्रितपाल सिंह, पाला, लक्ष्मण, मनी, राजकुमार तथा अमरीक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दी तो जांच में सामने आया कि उस जगह को लेकर एसडीएम के पास मामला विचाराधीन है इसलिए कब्जा करने की शिकायत देने वाले पर भी मामला दर्ज कर दिया गया।

एएसआइ सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसी गांव में रहने वाले अशोक कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। उसने बताया कि गांव में उसकी जमीन पर घर बना हुआ है। घर के पिछली तरफ भी उसने दरवाजा लगाया हुआ है। आरोपितों ने 18 नवंबर को घर के पिछले दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। दूसरी तरफ पुलिस ने इसी मामले में प्रितपाल सिंह की शिकायत पर अशोक कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस को उसने बताया कि आरोपित के मकान के पीछे कोई सरकारी गली नहीं है। मगर उसने नियमों की परवाह न करते हुए जबरन उस पर दरवाजे और खिड़कियां लगा रखी हैं।

एसएचओ दविंदर कुमार ने बताया कि पटवारी से बात करने पर पता चला कि उस तरफ गली तो है, मगर वो मामला एसडीएम के पास विचाराधीन है। इसलिए अशोक वहां दरवाजा नहीं लगा सकता। इसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं, प्रितपाल सिंह को किसी की प्रॉपर्टी के सामने दीवार करने का अधिकार नहीं है। इसलिए उसे और उसके साथियों को नामजद किया गया।

chat bot
आपका साथी