दोस्तों पर हमला कर 10 हजार लूटे, जबरन शराब भी पिलाई

शहर के एक होटल में पार्टी करने पहुंचे दो दोस्तों को चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जबरन उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए। जाने से पहले उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:02 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:02 PM (IST)
दोस्तों पर हमला कर 10 हजार लूटे, जबरन शराब भी पिलाई
लुधियाना पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। सांकेतिक फोटो

लुधियाना, जेएनएन। पार्टी करने गए दो दोस्तों पर चार लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद न केवल उनकी जेब से 10 हजार की नगदी उड़ा ली बल्कि उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाकर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने ताजपुर रोड के रमन राजपूत, बिल्ला, दीप और दमन कालरा के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ बलवंत सिंह ने बताया कि यह केस आदर्श नगर अक्षय बस्सी की शिकायत पर दर्ज किया है अक्षय ने बताया कि 9 अप्रैल की रात 11 बजे उसका दोस्त रोहित वर्मा उसे बस स्टैंड स्थित पीएन होटल में चल रही पार्टी में ले गया था। उनके साथ हर्ष वर्मा भी था जो रूम नंबर 105 में पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने कमरे की कुंडी बंद करके उस पर और रोहित पर हमला कर दिया। अक्षय की जेब में पड़ी 10 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। दोनों को जबरदस्ती शराब पिला दी और जान से मारने की धमकी दी।

शराब तस्करी करते तीन लोग गिरफ्तार

लुधियाना। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को अवैध शराब की तस्करी करते काबू किया है। उनके खिलाफ दो केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। एएसआइ तजिंदर सिंह ने मनजीत नगर में की गई नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो लोगों को 6 बोतल शराब के साथ काबू किया। आरोपितों की पहचान मनजीत नगर की गली नंबर 6 निवासी रविंदर सिंह तथा गुरविंदर सिंह के रूप में हुई। दूसरे मामले में एएसआई जज सिंह ने रेलवे कालोनी नंबर 5 में दबिश देकर एक व्यक्ति को 5 बोतल के साथ गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मनजीत सिंह की गली नंबर 5 निवासी गुरनाम सिंह के रूप में हुई।

रेत से भरे  ट्रैक्टर-ट्रालियां छोड़ भागे

लुधियाना। गांव मंड चौंता स्थित सतलुज दरिया में अवैध रूप से माइनिंग कर रहे माफिया से जुड़े लोग पुलिस की रेड देख ट्रैक्टर-ट्रालियां छोड़ कर फरार हाे गए। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई हरमेश लाल ने बताया कि रविवार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सतलुज दरिया में अवैध रूप से माइनिंग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर जब पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी तो आरोपित रेत से भरे दो  ट्रैक्टर-ट्रालियां  छोड़ कर फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी