मैटरनिटी लीव पर गई सहकर्मी, मैनेजर ने पीठ पीछे कंपनी को भेज दिया फर्जी इस्तीफा

पुलिस ने जांच के बाद फिरोज गांधी मार्केट स्थित लाइफ इंश्यारेंस कंपनी के मैनेजर दिवाकर सिंगला पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 01:33 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 01:33 PM (IST)
मैटरनिटी लीव पर गई सहकर्मी, मैनेजर ने पीठ पीछे कंपनी को भेज दिया फर्जी इस्तीफा
मैटरनिटी लीव पर गई सहकर्मी, मैनेजर ने पीठ पीछे कंपनी को भेज दिया फर्जी इस्तीफा

लुधियाना, जेएनएन। यहां एक अजब आपराधिक मामला सामने आया है। एक प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी की महिला कर्मी मैटरनिटी लीव पर गई तो पीछे से मैनेजर ने उसका इस्तीफा लिखकर कंपनी को भेज दिया। कंपनी ने इसे स्वीकार भी कर लिया। महिला जब छ़ुट्टी से लौटी तो ऑफिस में इस्तीफा दिए जाने की बात सुनकर दंग रह गई। इसके बाद उसके ससुर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसके मैनेजर ने कंपनी को फर्जी इस्तीफा भेज दिया था। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने फिरोज गांधी मार्केट स्थित बजाज अलायंस लाइफ इंश्यारेंस कंपनी के मैनेजर पर आपराधिक मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। घटना करीब आठ साल पहले की है।

एएसआई अरविंदर सिंह ने बताया आरोपित बजाज अलायंस लाइफ इंश्यारेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर दिवाकर सिंगला है। पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी राकेश कुमार के बयान पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने 6 जनवरी, 2016 काे पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधु प्रियंका गुप्ता बजाज अलायंस लाइफ इंश्यारेंस कंपनी में ट्रेनी सेल्स मैनेजर के रूप में काम करती थी। वर्ष 2012 में वह ब्रांच मैनेजर दिवाकर सिंगला से चार महीने की मैटर्निटी लीव लेकर ग्वालियर चली गई थी। जब प्रियंका छुट्टी से वापस काम पर पहुंची तो सिंगला ने उससे कहा कि आप तो 12 मई, 2012 को ही इस्तीफा देकर जा चुकी हैं। उसे कंपनी ने मंजूर भी कर लिया है।

प्रियंका को कंपनी में काम नहीं करने देना चाहता था मैनेजर

चेक करने पर पता चला कि आरोपित ने ब्रांच की ई-मेल आईडी से प्रियंका के नाम से जाली इस्तीफा कंपनी काे भेजा है। वो शुरू से ही उसे कंपनी में काम करने नहीं दे रहा था। जिसके चलते उसने धोखे से उसका इस्तीफा कंपनी को भेज दिया। एएसाई अरविंदर सिंह ने कहा कि आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी