लुधियाना में पत्नी को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर पोस्ट कर दी आपत्तिजनक फोटो, नंबर भी किया वायरल

लुधियाना में दहेज प्रताड़ना व घरेलू हिंसा से दुखी होकर पति से अलग रह रही महिला को पति ने इंटरनेट मीडिया पर बदनाम कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर दी। साइबर सेल ने जांच में पाया कि पति ने उसे बदनाम करने को यह साजिश रची।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 06:45 AM (IST)
लुधियाना में पत्नी को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर पोस्ट कर दी आपत्तिजनक फोटो, नंबर भी किया वायरल
लुधियाना में पत्नी की फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। दहेज प्रताड़ना व घरेलू हिंसा से दुखी होकर पति से अलग रह रही महिला को पति ने इंटरनेट मीडिया पर बदनाम कर दिया। मंडी गोबिंदगढ़ के शास्त्री नगर के रहने वाले पति वरुण गोयल ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर पत्नी के आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दिए। यही नहीं पत्नी का मोबाइल नंबर भी कई लोगों में बांट दिया। अंजान लोगों के फोन आने से दुखी होकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर दी। साइबर सेल की टीम ने जांच में पाया कि महिला के पति ने ही उसे बदनाम करने के लिए यह साजिश रची थी। आरोपित के खिलाफ थाना सराभा नगर में केस दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि लुधियाना के राजगुरु नगर में रहने वाली महिला की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। शादी के कुछ समय बाद पति और सुसराल परिवार उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। वर्ष 2018 में उसने ससुराल छोड़ दिया और लुधियाना में रहने लगी। उसने पति पर दहेज प्रताडऩा और घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है।

केसों को वापस लेने के लिए पति उस पर दवाब बना रहा था लेकिन पीडि़ता ने मना कर दिया था। केस वापस नहीं लेने की रंजिश में वरुण ने फेसबुक पर दो फर्जी अकाउंट बनाए और पत्नी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दीं।

chat bot
आपका साथी