दुष्कर्म के आरोपित बठिंडा के ASI गुरविंदर सिंह पर आरोप तय, 7 जनवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई

युवक पर नशा तस्करी का केस दर्ज करने के बाद उसकी मां के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित एएसआइ गुरविंदर सिंह पर मंगलवार को जिला अदालत में आरोप तय हो गया। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:43 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 10:43 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित बठिंडा के ASI गुरविंदर सिंह पर आरोप तय, 7 जनवरी को होगी मामले की अगली सुनवाई
दुष्कर्म के आराेपित एएसआइ पर आराेप तय। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, बठिंडा। युवक पर नशा तस्करी का केस दर्ज करने के बाद उसकी मां के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित एएसआइ गुरविंदर सिंह पर मंगलवार को जिला अदालत में आरोप तय हो गया। इसके अलावा आरोपित एएसआइ से घटना के समय बरामद मोटरसाइकिल के कागजात एवं नंबर पुलिस जांच के दौरान फर्जी निकले। अदालत ने आरोपित पर दुष्कर्म करने, मोटरसाइकिल के फर्जी कागजात रखने और फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोप के अलावा गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में खुदकुशी करने के प्रयास के आरोप में चार्ज फ्रेम किए हैं।

अब अदालत में मामले की 7 जनवरी को सुनवाई होगी। यह जानकारी पीड़िता महिला के वकील गुरप्रीत सिंह भसीन ने दी। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार मई 2021 में सीआइए वन के एएसआइ गुरविंदर सिंह ने नथाना थाने के तहत एक गांव के युवक पर अफीम तस्करी का केस दर्ज किया। इसके बाद मामला रफा-दफा करने का आश्वासन देकर युवक की मां के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान लोगों ने एएसआइ को काबू कर लिया। आरोपित पर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें-Suicide In Patiala: शादी से मुकरी Girlfriend, नर्सिंग कालेज के छात्र ने बाइक सहित नहर में कूद की आत्महत्या

यह भी पढ़ें-ट्रीटमेंट प्लांट में मोटरसाइकिल सहित गिरे व्यक्ति की मौत

लुधियाना। कूमकलां ट्रीटमेंट प्लांट पक्का टोबा में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल समेत गिर गया। उसकी मौत हो गई। थाना कूमकलां के इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव रतनगढ़ के 45 वर्षीय दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। वह शराब पीने का आदी था। सोमवार शाम को वह मोटरसाइकिल ट्रीटमेंट प्लांट की दो फुट ऊंची दीवार से टकराने के बाद पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-Street Food: पंजाब के इस शहर में बिक रहा 1,000 रुपये का 'Veg Gold Burger', खासियत जान आप भी रह जाएंगे दंग

chat bot
आपका साथी