पैर स्लिप होने पर सीढि़यों से गिरा श्रमिक दंपती, पत्नी की मौत

काली सड़क पर निर्माणाधीन बिल्डिग में काम कर रहा एक दंपति अचानक पैर स्लिप हो गया और वे दोनों नीचे गिर गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:13 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:13 PM (IST)
पैर स्लिप होने पर सीढि़यों से गिरा श्रमिक दंपती, पत्नी की मौत
पैर स्लिप होने पर सीढि़यों से गिरा श्रमिक दंपती, पत्नी की मौत

जासं, लुधियाना : काली सड़क पर निर्माणाधीन बिल्डिग में काम कर रहा एक दंपति अचानक पैर स्लिप होने के चलते सीढि़यों से नीचे आ गिरा। इसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसके पति को इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मृतक महिला की पहचान मक्खन चौक शिवपुरी निवासी शीशम देवी (25) के रूप में हुई है। उसके घायल पति का नाम जीवन साहनी है।

थाना बस्ती जोधेवाल के एएसआइ राज कुमार ने बताया कि महिला के दो बेटे व एक बेटी है। पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार को वह काली सड़क पर बन रही एक बिल्डिग में मजदूरी कर रहे थे। वहां दोनों सीढि़यों से नीचे उतर रहे थे। उतरते समय अचानक महिला का पैर स्लिप हो गया और धक्का लगने से उसका पति भी उसी के साथ सीढि़यों से नीचे आ गिरा। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया था, जहां महिला की मौत हो गई। उसके पति के पैर में फ्रैक्चर है।

chat bot
आपका साथी