डेंगू पर नकेल कसने में नाकाम निगम, भाजपा ने घेरा मुख्यालय

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर निगम मुख्यालय जोन ए के बाहर डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:44 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:44 AM (IST)
डेंगू पर नकेल कसने में नाकाम निगम, भाजपा ने घेरा मुख्यालय
डेंगू पर नकेल कसने में नाकाम निगम, भाजपा ने घेरा मुख्यालय

जासं, लुधियाना : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर निगम मुख्यालय जोन ए के बाहर डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि नगर निगम डेंगू पर नकेल कसने में पूरी तरह से नाकाम है और शहर में रोजाना दर्जनों केस आ रहे हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने निगम मुख्यालय का घेराव किया। इस मौके पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं अपने साथ पीपनी लेकर आये थे।

कुशाग्र कश्यप ने कहा कि डेंगू की बीमारी हर साल इन्ही दिनों में आती है और हर साल की तरह इस साल भी लुधियाना के मेयर और कमिश्नर इस बार भी इस बीमारी को काबू करने में असफल रहे है। जिले के सभी अस्पतालों में डेंगू के मरी•ा भर्ती हैं और अगर इलाके के छोटे छोटे क्लीनिकों में भी मरीज दाखिल हैं। जिसका डाटा सेहत विभाग के पास है ही नहीं। कुशाग्र कश्यप ने कहा कि नगर निगम पर्याप्त फागिग नहीं करवा रहा जहां कहीं भी फागिग हो भी रही है वहां पर 20 दिन बाद दोबारा नंबर आ रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर व कमिश्नर ने लोगों को जागरूक करने के लिए कोई कार्यक्रम तक आयोजित नहीं किए। भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पिदर सिगल ने कहा की अगर 3 दिनों के भीतर शहर में फागिग दिखनी शुरू न हुई तो शहर में जहां जहां भी कांग्रेसी पार्षद हैं उनके वार्डों में उनके दफ्तरों को घेरा जाएगा और फिर भी नहीं हुआ तो निगम दफ्तर को ताले जड़ेंगे। इस अवसर पर जिला भाजपा महा मंत्री कंतेन्दु शर्मा, मन्नू अरोड़ा , भाजपा मंडल प्रधान हरीश सग्गड़ व यशपाल वर्मा , जिला भाजयुमो के उपाध्यक्ष जतिदर गोरयन, दीपक जोहर, अभिषेक सिगल, कपिल कत्याल, वरुण गुप्ता, गौरव वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी