निगम ने की स्टेटिक कंपेक्टर के लिए मार्किंग, विरोध जताने पहुंचे लोग

बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे से सेकेंडरी कूड़ा डंप को हटाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। नगर निगम चतर सिंह पार्क के किनारे पर स्टेटिक कंपेक्टर लगाकर कूड़ा डंप शिफ्ट कर रहा था तो मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तक पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:05 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:05 AM (IST)
निगम ने की स्टेटिक कंपेक्टर के लिए मार्किंग, विरोध जताने पहुंचे लोग
निगम ने की स्टेटिक कंपेक्टर के लिए मार्किंग, विरोध जताने पहुंचे लोग

जासं, लुधियाना : बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे से सेकेंडरी कूड़ा डंप को हटाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। नगर निगम चतर सिंह पार्क के किनारे पर स्टेटिक कंपेक्टर लगाकर कूड़ा डंप शिफ्ट कर रहा था तो मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तक पहुंचा। एनजीटी ने निगम को तय मानकों के हिसाब से स्टेटिक कंपेक्टर लगाने की अनुमति दी। बुधवार को नगर निगम के अफसर स्टेटिक कंपेक्टर लगाने के लिए मार्किंग करने चतर सिंह पार्क पहुंचे तो विरोध जताने वालों का प्रतिनिधित्व करने वाले गुरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने निगम की कार्रवाई का विरोध किया। गुरपाल फेसबुक पर लाइव हुए तो निगम अफसरों ने उन्हें ऐसा करने से रोका जिसके बाद उनकी अफसरों के साथ बहस भी हो गई।

नगर निगम चतर सिंह पार्क के एक हिस्से में अब स्टेटिक कंपेक्टर लगाने की योजना बना रहा है। इसके लिए पार्क की जगह ली जा रही है। निगम अधिकारी पार्क में मार्किंग करने के लिए अपने साथ पुलिस को भी ले गए थे। ताकि कोई विरोध न करे। गुरपाल सिंह के विरोध करने पर निगम अफसरों का कहना है कि वह एनजीटी के आदेशों के हिसाब से ही काम कर रहे हैं। वहीं गुरपाल ने अफसरों को साफ कह दिया कि वह यहां पर स्टेटिक कंपेक्टर लगने नहीं देगा। चाहे इसके लिए उसे यहीं पर क्यों न बैठना पड़े। गुरपाल सिंह ने कहा कि पार्क की जगह में जब किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं हो सकता है तो फिर कंपेक्टर कैसे लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारी एसई राहुल गगनेजा ने कहा कि यहां पर जो भी काम किया जा रहा है एनजीटी के दिशा निर्देशों के हिसाब से किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी