Coronavirus Vaccination : लुधियाना में वैक्सीन की नहीं कोई कमी, 50 हजार डोज पहुंची, इतनी ही आज और आएगी

लुधियाना में कोरोना वैक्सीनेशन काफी तेजी से चल रही है। इसकी जिले में कोई कमी भी नहीं है। चंडीगढ़ स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से पुलिस सुरक्षा के बीच विशेष वैक्सीन वैन में कोविशील्ड वैक्सीन की 50 हजार डोज लाई गई। दोपहर साढ़े तीन बजे वैन सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:39 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:39 AM (IST)
Coronavirus Vaccination : लुधियाना में वैक्सीन की नहीं कोई कमी, 50 हजार डोज पहुंची, इतनी ही आज और आएगी
लुधियाना में कोरोना वैक्सीन की अभी कोई कमी नहीं है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में कोरोना वैक्सीनेशन काफी तेजी से चल रही है। इसकी जिले में कोई कमी भी नहीं है। विभाग के पास वैक्सीन की अब पर्याप्त डोज है। रविवार को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की खेप महानगर में पहुंची। चंडीगढ़ स्थित स्टेट वैक्सीन स्टोर से पुलिस सुरक्षा के बीच विशेष वैक्सीन वैन में कोविशील्ड वैक्सीन की 50 हजार डोज लाई गई। दोपहर साढ़े तीन बजे वैन सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंची। इसके बाद सील खोलकर चार बाक्स में आई वैक्सीन को उतारकर मुख्य कोल्ड स्टोरेज में रखवाया गया। यहां वैक्सीन को भी दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जाएगा। वैक्सीन के साथ-साथ वैक्सीन कैरियर भी चंडीगढ़ से लाए गए। डिस्ट्रिक इम्यूनाइजेशन आफिसर डा. पुनीत जुनेजा ने कहा कि रविवार तक हमारे पास 70 हजार डोज का स्टाक था। सोमवार को भी वैक्सीन की खेप आनी है। उम्मीद है कि करीब पचास हजार  से अधिक डोज और मिल जाएगी। इससे हमारे पास करीब छह से सात दिन का वैक्सीन का स्टाक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में वैक्सीन की शार्टेज न पहले थी और न अब आने दी जाएगी।

वैक्सीन की शार्टेज होने की बात पर कर सकते शिकायत
जिले में बनाए गए किसी भी सेशन साइटस से वैक्सीन शार्टेज की शिकायत नहीं मिली। अगर शहर के लोगों को किसी सेशन साइटस पर वैक्सीन की शार्टेज होने की बात कही जा रही है, तो उनसे संपर्क करें। लोग बेफ्रिक्र होकर सेशन साइटस पर जाकर वैक्सीनेशन करवाएं।

संडे को 12466 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में  रविवार को अलग-अलग सेशन साइटस पर 12,466 लोगों को वैक्सीन लगी। इनमें 45 से 60 साल की उम्र के 7608 लोगों, 60 साल से अधिक आयु के 3907 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। 74 हेल्थ केयर वर्करों, 194 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। वहीं 45 से 60 साल की आयु के 203 लोगों, 60 साल से अधिक उम्र के  383 लोगों, 54 हेल्थकेयर वर्करों और 43 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। अब तक जिले में 3 लाख 21 हजार 956 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

रविवार को वैक्सीनेशन की स्थिति

पहली डोज
7608  : 45 से 60 साल
3907 : 60 साल से अधिक आयु
74  हेल्थ केयर वर्कर
194 फ्रंटलाइन वर्कर

दूसरी डोज
203  : 45 से 60 साल
383 : 60 साल से अधिक उम्र
54 :हेल्थकेयर वर्कर
43 :फ्रंटलाइन वर्कर

कुल वैक्सीनेशन
3,21, 956 जिले में कुल वैक्सीनेशन

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी