Coronavirus Vaccination in Ludhiana : वैक्सीन लगवाने में लुधियानवी सूबे में सबसे आग, 30 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

Coronavirus Vaccination in Ludhiana लुधियाना में कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन लगवाने के मामले में लुधियानवी सूबे में सबसे आगे हैं। जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30 लाख के पार हो गया है। सेहत विभाग के अधिकारियों के अनुसार पंजाब में सबसे अधिक वैक्सीनेशन लुधियाना में हुई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 09:24 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 09:24 AM (IST)
Coronavirus Vaccination in Ludhiana : वैक्सीन लगवाने में लुधियानवी सूबे में सबसे आग, 30 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा
Coronavirus Vaccination in Ludhiana लुधियाना में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30 लाख के पार हो गया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Coronavirus Vaccination in Ludhiana लुधियाना में कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन लगवाने के मामले में लुधियानवी सूबे में सबसे आगे हैं। जिले में मंगलवार को 148 जगह वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए। इनमें 42 हजार 590 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। 24 हजार 592 लोगों ने पहली डोज और 17 हजार 998 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इसके साथ ही जिले में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30 लाख 41 हजार 898 तक पहुंच गया है। सेहत विभाग के अधिकारियों के अनुसार पंजाब में सबसे अधिक वैक्सीनेशन लुधियाना में हुई है।

यह भी पढ़ें-  Ludhiana Today 06th October 2021 : लक्ष्मी लेडीज क्लब का डांडिया उत्सव दोपहर 12 बजे, जानिए और क्या खास है आज

वैक्सीनेशन के नोडल अफसर डा. पुनीत जुनेजा का कहना है कि अब तक 21 लाख 58 हजार 459 लोगों को पहली डोज और 8 लाख 83 हजार 439 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। 18 साल से अधिक उम्र की पात्र आबादी में से 83 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 33.4 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लग गई हैं। रोजाना वैक्सीन मिलने से 15 अक्टूबर तक सभी लोगों को पहली डोज लगा देंगे। औद्योगिक शहर होने के कारण दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। किसी को बिना वैक्सीन के नहीं रखा जाएगा।

- 28 मार्च को एक लाख का आंकड़ा किया था पार

- 22 अप्रैल को पांच लाख के पार पहुंचे

- 18 जून को वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 लाख तक पहुंचा

- 2 अगस्त तक 15 लाख लोगों को लगा चुके थे टीका

- 31 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पीछे छोड़ा

- 16 सितंबर को 25 लाख का पहला लक्ष्य पूरा किया

- 5 अक्टूबर को 30 लाख का आंकड़ा भी छू लिया।

यह भी पढ़ें-  Ludhiana Weather Update : लुधियाना में तेज धूप के साथ हुई दिन की शुरुआत, दोपहर में छाएंगे बादल

chat bot
आपका साथी