अकाली दल के दिल्ली धरने में जगराओं से शामिल होगा काफिला

पूर्व विधायक एसआर कलेर की अगुआई में विधानसभा क्षेत्र जगराओं से दिल्ली में 17 सितंबर को पार्टी द्वारा किए जाने वाले रोष प्रदर्शन में बड़ा काफिला पहुंचेगा। इस संबंध में पार्टी के मुख्य कार्यालय में सभी सर्किल के पदाधिकारियों की बैठक हुई और पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार रणनीति तैयार की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:38 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:38 PM (IST)
अकाली दल के दिल्ली धरने में जगराओं से शामिल होगा काफिला
अकाली दल के दिल्ली धरने में जगराओं से शामिल होगा काफिला

संवाद सहयोगी, जगराओं : पूर्व विधायक एसआर कलेर की अगुआई में विधानसभा क्षेत्र जगराओं से दिल्ली में 17 सितंबर को पार्टी द्वारा किए जाने वाले रोष प्रदर्शन में बड़ा काफिला पहुंचेगा। इस संबंध में पार्टी के मुख्य कार्यालय में सभी सर्किल के पदाधिकारियों की बैठक हुई और पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार रणनीति तैयार की गई। कलेर ने 17 सितंबर को सांसद घेराव के लिए 16 सितंबर को सुबह 11:30 बजे जगराओं से विशाल जत्था दिल्ली के लिए रवाना होगा और गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब में पहुंच सांसद का घेराव कार्यक्रम में शामिल होगा ।

इस मौके पर पार्टी के जिला लुधियाना देहात के प्रधान भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल, ट्रांसपोर्ट विग के सचिव जनरल बिदर सिंह मनीला, सर्किल प्रधान शिवराज सिंह, पूर्व चेयरमैन व सर्कल प्रधान दीदार सिंह मलिक, इंद्रजीत सिंह लांबा, पार्षद सतीश कुमार पप्पू, सुमित शास्त्री, सुरेंद्र सिह, जसवीर सिंह देहडका, युवा प्रधान गुरशरण सिंह, विशाल गिल, पूर्व सरपंच रेशम सिंह, सुरवेश कुमार गुडगो, युवा प्रधान जगदीश सिंह दिशा मानूके, दलजीत सिंह पोना, सुरगन सिंह रसूलपुर, दर्शन सिंह गिल, प्रदीप सिंह अखाड़ा, सुखविदर सिंह मानुके, आइटी सेल के प्रधान रछपाल सिंह, विकी गालिब, गणेश जगराओं, विक्रमजीत सिंह, मनजीत सिंह, जोहनसन, जसवंत सिंह, बलदेव सिंह खालसा, सुक्खा बावा, सौदागर सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी