लिप ने मेयर बलकार संधू को लिखा पत्र, खराब हो रही सिटी बसों में बनाए जाएं मोबाइल अस्पताल

हरजाप ने कहा कि लुधियाना पश्चिम तहसील एवं ताजपुर रोड पर जेल के सामने सिटी बसें खड़ी कंडम हो रही हैं। इन बसों की लंबाई भी ठीक ठाक है। इनको महामारी के दौरान मिनी अस्पताल में बदला जा सकता है।

By Edited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:44 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:46 AM (IST)
लिप ने मेयर बलकार संधू को लिखा पत्र, खराब हो रही सिटी बसों में बनाए जाएं मोबाइल अस्पताल
कंडम बसों को मिनी मेडिकल सेंटर में कनवर्ट किया जाए। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। लोक इंसाफ पार्टी (लिप) के यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगनदीप सिंह एवं विद्यार्थी विंग स्टूडेंट इंसाफ मोर्चा पंजाब के प्रधान हरजाप सिंह गिल ने मेयर बलकार सिंह संधू को पत्र लिख कर मांग की है कि शहर में कबाड़ हो रही सिटी बसों का उपयोग मोबाइल अस्पताल के तौर पर किया जाए।

इन बसों को मिनी मेडिकल सेंटर में कनवर्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे हर वर्ग के लोग प्रभावित हैं। महामारी के कारण सेहत सेवाओं पर भारी दबाव है। हालत यह है कि अस्पतालों में मरीजों को बेड तक नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों की जान जा रही है।

हरजाप ने कहा कि लुधियाना पश्चिम तहसील एवं ताजपुर रोड पर जेल के सामने सिटी बसें खड़ी कंडम हो रही हैं। इन बसों की लंबाई भी ठीक ठाक है। इनको महामारी के दौरान मिनी अस्पताल में बदला जा सकता है, इनका उपयोग महामारी में मोबाइल अस्पताल के तौर पर किया जा सकता है। ताकि कोरोना की चपेट में आए मरीजों को इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने मेयर बलकार  सिंह संधू को भरोसा दिलाया है कि लोक इंसाफ पार्टी यूथ विंग एवं स्टूडेंट विंग मानवता की सेवा के लिए इस काम में निगम प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी