पुरानी अनाज मंडी में बाबा नंद सिंह यादगारी गेट का निर्माण पूरा

बिल्डिग ठेकेदार एसोसिएशन की अहम बैठक प्रधान जिदरपाल धीमान की अगुआई में गुरुद्वारा रामगढि़या साहिब में हुई। इस मौके पर बाबा नंद सिंह के कर कमलों से पुरानी अनाज मंडी में बनाए गए गेट का नवीनीकरण पूरा होने पर शुकराना अदा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:37 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:37 PM (IST)
पुरानी अनाज मंडी में बाबा नंद सिंह यादगारी गेट का निर्माण पूरा
पुरानी अनाज मंडी में बाबा नंद सिंह यादगारी गेट का निर्माण पूरा

संवाद सहयोगी, जगराओं : बिल्डिग ठेकेदार एसोसिएशन की अहम बैठक प्रधान जिदरपाल धीमान की अगुआई में गुरुद्वारा रामगढि़या साहिब में हुई। इस मौके पर बाबा नंद सिंह के कर कमलों से पुरानी अनाज मंडी में बनाए गए गेट का नवीनीकरण पूरा होने पर शुकराना अदा किया गया। यह सेवा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत सिंह कलेर और बाबा रविद्र सिंह की देखरेख में एसोसिएशन ने पूरा किया।

प्रधान धीमान ने कहा कि बिल्डिग ठेकेदार एसोसिएशन शहर के सुंदरीकरण करने के लिए तत्पर है। इस कार्य में अगर कोई भी समाज सेवी संगठन उनके साथ मिलकर काम करना चाहता है तो उसका स्वागत किया जाएगा। शहर के चारों तरफ और संयुक्त स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके एसोसिएशन के संरक्षक कश्मीरी लाल, गुरमेल सिंह, कर्म सिंह जगदे, प्रितपाल सिंह मणकू, हरनेक सिंह सोई, मंगल सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह खैरा, सोहन सिंह सग्गू, हरदयाल सिंह, हरजीत सिंह, सुखजीत सिंह, जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह, जगरूप सिंह, धर्म सिंह, दलजीत सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी