कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया संवाद कार्यक्रम

केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए खेती कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने गांवों में किसान संवाद कार्यक्रमों की शुरूआत मंगलवार को गांव रोहणों कलां से की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 03:25 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 03:25 AM (IST)
कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया संवाद कार्यक्रम
कृषि विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने शुरू किया संवाद कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, खन्ना : केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए खेती कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने गांवों में किसान संवाद कार्यक्रमों की शुरूआत मंगलवार को गांव रोहणों कलां से की। इसके बाद गांव बीजा और गोह में भी ऐसे कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रमों में खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली शामिल हुए। उनके साथ ब्लाक समिति खन्ना के चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी भी थे।

कोटली ने कहा कि केंद्र सरकार के यह काले कानून पंजाब को फिर से काले दौर की तरफ धकेल सकता है। चेयरमैन सतनाम सिंह ने खेती कानून का डट कर विरोध करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। सोनी ने कहा कि यह कानून सूबे के हर वर्ग के लिए विनाशकारी है।

इस मौके बेअंत सिंह जस्सी किशनगढ़, डॉ. गुरमुख सिंह चाहल, सुखराज सिंह बीजा, पाल सिंह गोह, जसवीर सिंह प्रधान सहकारी सभा रोहणों कलां, जगवीर सिंह नंबरदार, बलदेव सिंह पंच, सुरजीत सिंह पंच, राजवीर सिंह मलकपुर, गुरप्रीत सिंह सरपंच, चंद सिंह मलकपुर, रणधीर सिंह माजरा, दीदार सिंह माजरा, जगदीप सिंह, गुरमीत सिंह रोहणों, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह रोहणों, केसर सिंह फोरमैन, मेवा सिंह, भिदर सिंह नंबरदार भी उपस्थित थे।

किसान जत्थेबंदियां एक अक्टूबर से जगराओं रेलवे ट्रैक करेंगी जाम जागरण संवाददाता, जगराओं : पंजाब की 31 किसान जत्थेबंदियों की ओर से एक अक्टूबर को जगराओं रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन के लिए रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। मोदी सरकार के खेती सुधार के नाम पर लेकर आए काले कानूनों के खिलाफ समूचे गांवो के किसानों में रोष पाया जा रहा है।

मंगलवार को जिला लुधियाना से संबंधित विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने रेल जाम की तैयारियों का जायजा लिया और प्रबंधों की ड्यूटियां लगाई गई। समूह किसानों को शेरपुर रोड से एफसीआइ गोदाम की तरफ से रेलवे स्टेशन के दूसरे नंबर के प्लेटफार्म वाली साइड ट्रालियां, वाहन खड़े करने के निर्देश दिए। किसानों ने कहा कि सभी गांवों से बड़ी गिनती में किसान महिलाएं व पुरुष एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक रेलवे स्टेशन जगराओं धरने वाली जगह पर पहुंच जाएं। उन्होंने समूह गांवों से लंगर के लिए राशन, दूध व पराली, तिरपाल, चादर व अन्य जरूरी सामान लेकर आने के लिए कहा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन डकौंता के जिला प्रधान हरदीप सिंह गालिब, इंद्रजीत सिंह धालीवाल, बीकेयू लक्खोवाल के जोगिदर सिह बरकर, अजैब सिंह रूपापत्ती, किरती किसान यूनियन के हरजिदर सिंह माणूके, बीकेयू राजोवाल के तरलोचन सिंह बरमी, रणजीत सिंह बरमी, पंजाब किसान यूनियन के जिला प्रधान बूटा सिंह चक्र व कुलवंत सिंह कैलपुर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी