जगराओं सिविल अस्पताल में सेल सेंटर की सुविधा की मांग, कांग्रेस नेता खलीफा ने उपमुख्यमंत्री सोनी को दिया मांगपत्र

पीआरटीसी व पैप्सू डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल खलीफा ने उपमुख्यमंत्री पंजाब ओपी सोनी को जगराओं सिविल अस्पताल की लेबोरेटरी में सेल सेंटर की सुविधा काे लेकर मांगपत्र दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता खलीफा ने कहा कि डेंगू का सीजन चल रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:50 PM (IST)
जगराओं सिविल अस्पताल में सेल सेंटर की सुविधा की मांग, कांग्रेस नेता खलीफा ने उपमुख्यमंत्री सोनी को दिया मांगपत्र
जगराओं सिविल अस्पताल में सेल सेंटर की सुविधा को लेकर कांग्रेस नेता खलीफा ने उपमुख्यमंत्री सोनी को मांगपत्र दिया। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जगराओं (लुधियाना)। पंजाब में सर्दी की दस्तक के साथ ही डेंगू का प्रकाेप बढ़ना शुरू हाे गया है। लुधियाना जिले में भी डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पीआरटीसी व पैप्सू डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल खलीफा ने उपमुख्यमंत्री पंजाब ओपी सोनी को जगराओं सिविल अस्पताल की लेबोरेटरी में सेल सेंटर की सुविधा काे लेकर मांगपत्र दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता खलीफा ने कहा कि डेंगू का सीजन चल रहा है ऐेसे में जगराओं अस्पताल में ब्लड बैंक तो है लेकिन सेल सेंटर नही है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के लिए समय-समय पर पहले भी उच्चाधिकारियों को लिखा गया था लेकिन अभी तक सेल सेंटर की सुविधा नहीं हुई।

अब मलेरिया व आम वायरल बुखार के सीजन के साथ-कोविड-19, डेंगू का प्रकोप है। हाथों से काम करके मरीजों की रिपोर्ट तैयार करने में समय लग जाता है और स्टाफ सदस्यों को बीमारी के संक्रमण का खतरा भी लगातार बना रहा है। ऐसे में सिविल अस्पताल में सेल सेंटर का प्रबंध करवाया जाए ताकि जो संस्था के काम को और बढ़िया ढंग से किया जा सके। पंजाब में सर्दी की दस्तक के साथ ही डेंगू मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकाे लेकर सेहत विभाग ने कई इलाकाें में फागिंग शुरू करवा दी है।

यह भी पढ़ें-Punjab Power Crisis: पंजाब में कोयले की कमी से नहीं, कमजाेर मैनेजमेंट के कारण आया बिजली संकट: सुखबीर

डेंगू, मलेरिया व आम वायरल के मरीज बढ़े

पीआरटीसी के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल खलीफा ने उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी से मांग की है कि अस्पताल में जल्द सेल सेंटर की सुविधा को उपलब्ध करवा दिया जाए ताकि डेंगू, मलेरिया व आम वायरल बुखार के सीजन में मरीजों के समय पर इलाज करने में मदद मिल सके। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री पंजाब ओपी सोनी ने खलीफा काे भरोसा दिया कि वह जल्द इस सुविधा की उपलब्धता यकीनी बनवाएंगे।

यह भी पढ़ें-लुधियाना के बाबा दीप सिंह नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, अड्डा संचालिका समेत 6 गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी