कांग्रेस और आप ने लोगों को किया गुमराह : कलेर

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में झूठ के दावे करते हुए करके पंजाब में सत्ता हासिल की और आम आदमी पार्टी सत्ता की लालसा में झूठ की बुनियाद पर चल रही है। इसलिए आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब के लोग बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:27 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:27 PM (IST)
कांग्रेस और आप ने लोगों को किया गुमराह : कलेर
कांग्रेस और आप ने लोगों को किया गुमराह : कलेर

संवाद सहयोगी, जगराओं : कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में झूठ के दावे करते हुए करके पंजाब में सत्ता हासिल की और आम आदमी पार्टी सत्ता की लालसा में झूठ की बुनियाद पर चल रही है। इसलिए आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पंजाब के लोग बाहर का रास्ता दिखाएंगे। यह दावा पूर्व विधायक एसआर कलेर ने हांव चक्र में एक बैठक दौरान सांझा करते हुए किया।

इस मौके गांव चक्र के 12 परिवार धर्मेंद्र सिंह राजू, माल्टा सिह, केवल सिंह, जागीर सिंह, गुरचरण सिंह, हरदीप सिंह, इंदर सिंह, अजमेर कौर, मनजीत कौर, परमजीत कौर, सुखविदर कौर और बलवंत कौर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए। उन्हें पूर्व विधायक एसआर कलेर और जिला प्रधान भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्कल प्रधान मलकीत सिंह हठूर, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, बलराज सिंह गिल्ल, भगवान सिंह ,दर्शन सिंह पंडित ,रशपाल सिंह, पंच महेंद्र सिंह, झलमण सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य बुध सिंह ,डायरेक्टर बलजीत सिंह और सुखविदर सिंह के अलावा अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी