पीएसएन ग्रुप आफ स्कूल्स के संस्थापक रघुबीर नेगी पंचतत्व में विलीन

पीएसएन ग्रुप आफ स्कूल्स के संस्थापक रघुवीर सिंह नेगी का देहांत हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पीएसएन ग्रुप में शोक की लहर है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:49 PM (IST)
पीएसएन ग्रुप आफ स्कूल्स के संस्थापक रघुबीर नेगी पंचतत्व में विलीन
पीएसएन ग्रुप आफ स्कूल्स के संस्थापक रघुबीर नेगी पंचतत्व में विलीन

लुधियाना (वि.): पीएसएन ग्रुप आफ स्कूल्स के संस्थापक रघुवीर सिंह नेगी का देहांत हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पीएसएन ग्रुप में शोक की लहर है। उनके द्वारा साल 1995 में मात्र दो कमरों से शुरू किया स्कूल आज तीन स्कूलों तक पहुंच गया। यहां जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। नेगी भारत विकास परिषद् डा। राजिन्द्र प्रसाद शाखा के सक्रिय सदस्य भी थे। उनके बेटे डा. संदीप एवं सचिव राजिदर सिंह ने बताया कि अब उनके लगाए वृक्ष रूपी स्कूल में 1900 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा एवं भलाई के लिए कार्य किया। उनके निधन पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, स्कूल समितियों एवं अभिभावकों ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी