भाजपा नेता नवीन सैनी की आंख की रोशनी गई, इलाज के लिए दिल्ली भेजा

भाजपा और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पिछले दिनों हुई झड़प में भाजपा नेता नवीन सैनी की आंख पर चोट लग गई थी। डीएमसी के डाक्टरों ने आंख बचाने के लिए बड़ी जद्दोजहद की लेकिन सैनी की आंख की रोशनी नहीं बच सकी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 06:33 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:33 AM (IST)
भाजपा नेता नवीन सैनी की आंख की रोशनी गई, इलाज के लिए दिल्ली भेजा
भाजपा नेता नवीन सैनी की आंख की रोशनी गई, इलाज के लिए दिल्ली भेजा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भाजपा और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पिछले दिनों हुई झड़प में भाजपा नेता नवीन सैनी की आंख पर चोट लग गई थी। डीएमसी के डाक्टरों ने आंख बचाने के लिए बड़ी जद्दोजहद की, लेकिन सैनी की आंख की रोशनी नहीं बच सकी। मंगलवार को नवीन की आंखों से पट्टी खुलने के बाद इस बारे में पता चलने के बाद भाजपा ने नवीन सैनी को इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया है। वहीं, भाजपा जिला प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह से मिला। भाजपा नेताओं ने पुलिस कमिश्नर को दो टूक कह दिया कि उनके कार्यकर्ता की आंख चली गई, अगर अब भी कार्रवाई नहीं की गई तो वो चुप नहीं बैठेंगे। नेताओं ने कहा कि नवीन पुलिस को बयान दर्ज करवा चुका है और एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी यूथ कांग्रेस के नेताओं पर पर्चा दर्ज नहीं दर्ज किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिगल के नेतृत्व में भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष प्रवीण बांसल, महामंत्री जीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रवक्ता अनिल सरीन, लुधियाना भाजपा के महामंत्री कांतेदु शर्मा, राजेश सरीन ने सीपी से मुलाकात की। पुष्पेंदर सिगल ने कहा कि भाजपा ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के घोटाले को उजागर किया। इसके बाद यूथ कांग्रेस के नेताओं ने जिला कार्यलय पर पथराव किया। इसमें भाजपा के कार्यकर्ता जख्मी हुए। यूथ कांग्रेस के पथराव में भाजपा नेता नवीन सैनी की आंख चली गई और यशपाल वर्मा, राहुल कौशल और मनु अरोड़ा को भी गंभीर चोटें आईं। सिगल ने कहा कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज मे सब साफ हो जाएगा कि घटना के समय क्या हुआ। उन्होंने सीपी को कहा कि नवीन ने यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान योगश हांडा समेत सात लोगों के नाम पुलिस को लिखाए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी