सन्मति विमल जैन स्कूल में रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित

सन्मति विमल जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर शशी जैन की अगुवाई में स्कूल के नर्सरी और केजी के बच्चों में रंग भरो और अंगूठा चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:45 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:45 PM (IST)
सन्मति विमल जैन स्कूल में रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित
सन्मति विमल जैन स्कूल में रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित

संवाद सहयोगी, जगराओं : सन्मति विमल जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर शशी जैन की अगुवाई में स्कूल के नर्सरी और केजी के बच्चों में रंग भरो और अंगूठा चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर रंग भरे और अंगूठा चित्रकला द्वारा सभी को आकर्षित किया ।इस प्रतियोगिता में नर्सरी लोटम ग्रुप के दलजीत सिंह और लिली ग्रुप के जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया । केजी के रोज ग्रुप से गुरशरण सिंह और यूकेजी के अभिजीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। एलकेजी के रोज ग्रुप से अभिजोत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। एलकेजी के रोज ग्रुप से मनकीरत सिंह और यूकेजी से लिली ग्रुप की हरनूर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके प्रिसिपल सुप्रिया खुराना और वाइस प्रिसिपल अनीता जैन ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी