जरूरतमंदों को मिलता रहेगा राशन : बांसल

ग्यासपुरा में वार्ड 30 की गुरु अमरदास कॉलोनी में संजीव कुमार मंगा की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:30 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 04:30 AM (IST)
जरूरतमंदों को मिलता रहेगा राशन : बांसल
जरूरतमंदों को मिलता रहेगा राशन : बांसल

संसू, लुधियाना : ग्यासपुरा में वार्ड 30 की गुरु अमरदास कॉलोनी में संजीव कुमार मंगा की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ। इसमें विशेष रूप से सीएम के ओएसडी अंकित बंसल पहुंचे। इस दौरान अंकित बंसल ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए दिन रात एक कर रही है और दिशा निर्देश पर राशन वितरित किया जा रहा है। लॉकडाउन तक जरूरतमंदों को फ्री राशन वितरण जारी रहेगा। मौके पर वार्ड 30 के इंचार्ज शेर सिंह गरचा, कांग्रेस नेता कपिल शर्मा, गुरचरण सिंह घोना, राजन, मलकीत सिंह, उमेश कुमार, पंकज जैन, सुरेश कुमार, जसविदर बिट्टू, अमन, सत्कार चोपड़ा मौजूद रहे।

दूसरी तरफ श्री राज राजेश्वरी आश्रम में हैबोवाल में बिदिया मदान की अध्यक्षता में राशन वितरित किया गया। इस दौरान कोशिश एक प्रयास टीम द्वारा जरुरतमंद संगीत परिवार को राशन सामग्री बांटी गई। साध्वी लता ने कहा कि कोरोना वायरस ने सभी वर्गो को हिला कर रख दिया, किसी की सोच बदली, किसी ने विचार बदले। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई संस्थाएं जरुरतमंदों की सेवा कार्य में जुटी हुई, इससे बड़ा मानवीय कार्य कोई नहीं है, इसलिए इस प्रयास में सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए। कुमार संजीव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर वार्ड के पार्ष अपने अपने वार्ड के जरूरतमंद संगीतकार परिवारों को राशन सामग्री भेंट करे।

वहीं ओम सेवा समिति ने भी 166वां राशन वितरण समारोह हरगोबिद स्थित रविद्र गुप्ता के कार्यालय में करवाया। इसमें 28 महिलाओं को राशन दिया। दीपक गुप्ता व अमिता गुप्ता मुख्यातिथि शामिल हुए। इस दौरान रविद्र गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करने से मन को शांति मिलती है। मौके पर पृथ्वी राज गंभीर, अरविद कक्कड़, रमेश भोला, शिव सचदेवा, रमेश मल्होत्रा, विजय मदान, गगन गुप्ता, कमल कांत, सुधीर कालड़ा, तरुण, राजू लुंबा, पिटू कुमार, सोनम मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी