Weather Forecast Punjab: पंजाब में फिर करवट लेगा माैसम, कल से छाएंगे बादल; 5 दिसंबर को बारिश के आसार

Weather Forecast Punjab बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकतीहै। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। ऐसे में अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो पंजाब में ठंड एकाएक बहुत बढ़ जाएगी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:51 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:55 PM (IST)
Weather Forecast Punjab: पंजाब में फिर करवट लेगा माैसम, कल से छाएंगे बादल; 5 दिसंबर को बारिश के आसार
पंजाब में मौसम का मिजाज एक दिसबंर से बदल जाएगा। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Forecast Punjab: पंजाब में मौसम का मिजाज एक दिसबंर से बदल जाएगा। कई जिलों में बादल आकर अपना डेरा जमाएंगे। चार दिसम्बर तक बादल डटे रहेंगे। जिससे दिन में ठंड बढ़ेगी। वहीं 5 दिसंबर को बादल बरसेंगे। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कई में केवल बूंदाबांदी होगी। हालांकि नीम पहाड़ी इलाकों में सामान्य बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-Unemployment in Punjab: पंजाब में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा, 3 हजार करोड़ की सबसिडी देने पर भी नहीं बदले हालात

15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती है। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। ऐसे में अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो पंजाब में ठंड एकाएक बहुत बढ़ जाएगी। दिन और रात के तापमान में भी कमी आएगी। सबसे बड़ी बात की बारिश से स्मॉग से राहत मिल जाएगी। पंजाब में दीपावली के बाद से ही स्मॉग की चपेट में हैं। दीवाली के बाद से ही अब तक बारिश नहीं हाेने से माैसमी बीमारियाें में इजाफा हाे रहा है।

यह भी पढ़ें-Punjab Street Food: लुधियाना में बिक रहा सोने की 3 वर्क वाला 'वेज गोल्ड वर्गर', कीमत और खासियत जान आप रह जाएंगे दंग

बारिश के बाद ठंड भी एकाएक बढ़ जाएगी

बारिश के बाद ठंड भी एकाएक बढ़ जाएगी। क्योंकि दिन व रात के तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं हल्की बारिश से फसलों को भी फायदा होगा। अब देखते हैं कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है या मौसम दगा देकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। हालांकि इस साल मानसून जमकर बरसा है और फसलाें की पैदावार भी बंपर हुई है। गेहूं की बिजाई के समय अगर बारिश हाेती है ताे किसानाें काे फायदा हाेगा।

यह भी पढ़ें-विदेश जाने का सपना टूटने पर उठाया खौफनाक कदम, फिराेजपुर के 2 युवकाें ने निगला जहर; अस्पताल में माैत

chat bot
आपका साथी