Weather Update Ludhiana : लुधियाना में लगातार तीसरे दिन बादलों ने जमाया डेरा, ठंड और ठिठुरन बढ़ी

लुधियाना में शुक्रवार सुबह भी सूर्य देव ने दर्शन नही दिए और शहर बादलों की गिरफ्त में रहा। बादलों की वजह से ठंड और ठिठुरन एकाएक बढ़ गई है। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। यह तीसरा दिन है जब धूप नही निकली।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:58 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:58 AM (IST)
Weather Update Ludhiana : लुधियाना में लगातार तीसरे दिन बादलों ने जमाया डेरा, ठंड और ठिठुरन बढ़ी
लुधियाना में लगातार तीसरे दिन बादल छाए रहे।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार सुबह भी सूर्य देव ने दर्शन नही दिए और शहर बादलों की गिरफ्त में रहा। बादलों की वजह से ठंड और ठिठुरन एकाएक बढ़ गई है। लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़ गए। यह तीसरा दिन है, जब धूप नही निकली। खासखर सुबह सैर के लिए आने वाले लोग तो जैकेट, मफलर पहनकर आ रहे हैं। धूप न निकलने से दिन का तापमान सामान्य से काफी कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। दूसरी तरफ वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 202 रहा। हालांकि इस तरह की हवा भी स्वास्थ्य के लिए ठीक नही है। पीएयू मौसम विभाग की हेड डॉ प्रभजोत कौर के अनुसार आज भी दिन में धूप नही निकलेगी। कभी भी बादल बरस सकते हैं। हालांकि बूंदाबांदी या हल्की बारिश ही होगी। बारिश होना अभी बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें-  लुधियाना में इस माह पहुंचेगी चीयर्स गर्ल, IPL की तर्ज पर होगी क्रिकेट लीग; शहर के रसूखदार लगाएंगे चौके छक्के

24 साल बाद दो दिसंबर सबसे ठंडा

पीएयू मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का दावा है कि 24 साल बाद दो दिसंबर का दिन इतना ठंडा रहा है। इससे पहले 1997 में दो दिसंबर को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं वीरवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। पीएयू की मौसम विभाग की प्रमुख प्रभजोत कौर का कहना है कि दो दिसंबर को सामान्य तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। 1997 से पहले दो दिसंबर 1974 को दिन का तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। वीरवार को सुबह से बादल छाए रहे जिस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें-  Punjab Train Travel Alert: ​​​​​रेलवे पर काेहरे की मार, फिराेजपुर मंडल की 2 दर्जन ट्रेनें रद, देखें पूरी लिस्ट

chat bot
आपका साथी