Bharat Bandh: 27 सितंबर के भारत बंद को सीटू का समर्थन, किसानों की मांगाें काे बताया जायज

Bharat Bandh माेदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनाें के खिलाफ किसानाें का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। देश में एक बार फिर किसानाें ने 27 सितंबर काे भारत बंद का एलान किया है। लुधियाना में भी इसका असर दिखेगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:27 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 08:22 AM (IST)
Bharat Bandh: 27 सितंबर के भारत बंद को सीटू का समर्थन, किसानों की मांगाें काे बताया जायज
लुधियाना में मजदूर करेंगे भारत बंद का समर्थन। (जागरण)

जागरण संवाददाता लुधियाना। Bharat Bandh ALERT! माेदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनाें के खिलाफ किसानाें का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। देश में एक बार फिर किसानाें ने 27 सितंबर काे भारत बंद का एलान किया है। तीनों नए कृषि कानूनों को पारित हुए एक साल से ऊपर हो गया है। किसान इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटी सीमाओं पर करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर पंजाब सहित कई राज्याें के किसानों ने डेरा डाल रखा है। इसके बावजूद सरकार अपने फैसले पर अडिग है।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! पंजाब के लुधियाना सहित कई शहराें में जाेरदार बारिश, जानें कैसा रहेगा दाे दिन माैसम

औद्याेगिक नगरी लुधियाना में मजदूराें ने किया किसानाें का समर्थन

इस संबंध में पंजाब की औद्याेगिक नगरी लुधियाना में मजदूराें ने किसानाें के भारत बंद का समर्थन करने का एलान किया है। मंगलवार काे हीरो साइकिल के मजदूरों ने एक सभा का आयाेजन किया। सीटू के वरिष्ठ नेता कामरेड सुखविंदर सिंह लोटे व कामरेड रामलाल ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर काे भारत बंद का सीटू समर्थन करता है। हजारों की संख्या में सीटू कार्यकर्ता भारत बंद में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें-Punjab Politics: लुधियाना के विधायकाें ने गोटियां फिट करने काे चंडीगढ़ में डाला डेरा, मंत्री पद की दाैड़ में आशु सहित कई नेता

कृषि सुधार कानूनाें काे रद करने की उठाई मांग

कामरेड समर बहादुर व सोनू कुमार गुप्ता ने बताया कि माेदी सरकार तानाशाही रवैया को खत्म करें और कृषि सुधार कानूनाें काे जल्द वापस ले। वहीं लाल झंडा हीरो साइकिल मजदूर यूनियन के महासचिव नीरज कुमार यादव व प्रधान हंसराज सिंह ने मजदूर वर्ग की हालात बद से बदतर है। सरकार जिसकी मर्जी हो शाेषण मजदूर और किसान का होता है।

यह भी पढ़ें-Smarat City Project: लुधियाना स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट PMO को भी आए पसंद, शहरी विकास मंत्रालय के सचिव ने ट्वीट कर की तारीफ

chat bot
आपका साथी