राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बच्चों ने बनाए राकेट और विमान

बीसीएम किडरगार्टन चंडीगढ़ रोड में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस वर्चुअल तरीके के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:31 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:31 PM (IST)
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बच्चों ने बनाए राकेट और विमान
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बच्चों ने बनाए राकेट और विमान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : बीसीएम किडरगार्टन चंडीगढ़ रोड में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस वर्चुअल तरीके के साथ मनाया गया। बच्चों को अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की क्या उपलब्धियां हैं, इसकी जानकारी देते हुए वीडियो साझा की गई। इस दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी के बच्चों ने एस्ट्रोनाट का बहुत ही सुंदर फेस मास्क बनाया, वहीं एलकेजी के बच्चों ने स्ट्रा की सहायता से राकेट बनाया और यूकेजी के बच्चों ने वेस्ट बाटल और रंगीन कागजों की सहायता से विमान तैयार किया। मुख्याध्यापिका रितु स्याल ने कहा कि यह दिन देश की तकनीकी प्रगति की याद दिलाता है। प्रिसिपल डीपी गुलेरिया ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हमेशा सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन होगा और कहा कि बच्चों के लिए यह तकनीकी ज्ञान जीवन में अवसर को बढ़ा देता है व मंजिल को आसान बना देता है।

chat bot
आपका साथी