राम नाम का जाप सबसे उत्तम : नरेश सोनी

श्री रामशरणम के प्रमुख नरेश सोनी ने शनिवार को प्रार्थना सभा में कहा कि राम नाम का जाप सबसे उत्तम है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 11:00 PM (IST)
राम नाम का जाप सबसे उत्तम : नरेश सोनी
राम नाम का जाप सबसे उत्तम : नरेश सोनी

जासं, लुधियाना : श्री रामशरणम के प्रमुख नरेश सोनी ने शनिवार को प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला वर्ष विश्व व सभी साधकों के लिए मंगलमय हो। पानी की तरह प्राणी का स्वभाव नीचे की ओर जाता है। पानी को ऊपर पहुंचाने के जैसे मोटर की आवश्यकता होती है, उसी तरह सत्संग में जाने से प्राणी का स्वभाव बदलता है और वह ऊपर उठता है। राम नाम का जाप सबसे उत्तम है।

उन्होंने कहा कि हमें प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करनी है कि सेवा और सत्संग में जाने का सुअवसर मिले। पुण्य कर्मियों को ही सत्संग में जाने का सुअवसर मिलता है। अगर हमारा मन सत्संग में जाने और सेवा करने को चाह रहा है तो यह हमारे पुण्य कर्मो का परिणाम है और अच्छा समय आने की निशानी है। हमें अपने अच्छे या बुरे कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है। मोह माया में फंस कर गलती हर व्यक्ति से होती है। गलतियों को क्षमा करवाने के लिए प्रभु श्री राम से प्रार्थना करनी चाहिए। अपनी गलती मानने और प्रायश्चित करने से दयालु प्रभु क्षमा भी कर देते हैं। राम नाम का जाप सबसे उत्तम कार्य है और राम नाम की कमाई सबसे अच्छी कमाई है। हमें सदैव राम नाम की टेक लेनी है। एक बार यदि राम कृपा हो जाए तो और किसी ची•ा की आवश्यकता नहीं रहती। इसलिए हमें सदैव प्रभु और गुरु से केवल उनकी कृपा ही मांगनी चाहिए। राम जाप सबसे सरल समाधि है। राम नाम के जाप से ऋद्धियां और सिद्धियां भी अपने आप मिल जाती हैं।

उन्होंने कहा कि नववर्ष 2021 के उपलक्ष्य में अखंड जप-यज्ञ का शुभारंभ तीन जनवरी को प्रात: 9:30 से 11 बजे होगा। इसकी पूर्णाहुति सात जनवरी को सायं सात से सवा आठ बजे तक श्री रामशरणम आश्रम किचलू नगर में होगी।

chat bot
आपका साथी