चढ़ूनी कुछ भी करें, कोई फर्क नहीं : अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानी आंदोलन पर एक बार फिर वार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 08:59 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 08:59 PM (IST)
चढ़ूनी कुछ भी करें, कोई फर्क नहीं : अनिल विज
चढ़ूनी कुछ भी करें, कोई फर्क नहीं : अनिल विज

जागरण संवाददाता, खन्ना

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसानी आंदोलन पर एक बार फिर वार किया है। हरियाणा के उद्यमी और खन्ना निवासी अजय गुप्ता के पिता सुखवंत राय की शोक सभा में बुधवार को पहुंचे अनिल विज के निशाने पर हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी रहे। विज ने कहा कि चढ़ूनी कुछ भी करे भाजपा और सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

कृषि कानूनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हर असली किसान जानता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए जो किया है वह कोई नहीं कर सका। आम किसानों को गुमराह कर रहे किसान नेताओं की राजनीतिक आकांक्षाएं सामने आई हैं। इसलिए किसान नेता खुद पंजाब चुनाव तक इसका समाधान नहीं करना चाहते। किसान आंदोलन को लेकर किसी संभावित फैसले में भी इसी लिए देरी हो रही है।

विज ने कहा कि केंद्र सरकार के बार-बार बुलाने के बावजूद किसान बैठक को राजी नहीं हो रहे हैं। विपक्षी दल किसानों का राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं। किसान आंदोलन को भाजपा के खिलाफ राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, झूठ ज्यादा देर तक नहीं चल पाता है। अब सच्चाई जनता के सामने आने लगी है। विज ने कहा कि एलनाबाद में किसानों के विरोध प्रदर्शन से भाजपा को फायदा हुआ। कांग्रेस की जमानत जब्त हुई। करतारपुर कारिडोर के खोलने पर विज ने कहा कि गुरुपर्व से पहले यह प्रधानमंत्री मोदी का देश की जनता को तोहफा है। पीएम मोदी पंजाब की भावनाओं को अच्छी तरह से समझते हैं।

chat bot
आपका साथी