सीवरेज प्रोजेक्ट में घोटाले के आरोप पर केंद्रीय टीम ने किया सर्वे

खन्ना शहर में केंद्र सरकार की ओर से अमरुत योजना के तरह चल रहे सीवरेज कार्य में हुए घोटाले की जांच के लिए वीरवार को केंद्रीय टीम ने दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 09:20 PM (IST)
सीवरेज प्रोजेक्ट में घोटाले के आरोप पर केंद्रीय टीम ने किया सर्वे
सीवरेज प्रोजेक्ट में घोटाले के आरोप पर केंद्रीय टीम ने किया सर्वे

जागरण संवाददाता, खन्ना

खन्ना शहर में केंद्र सरकार की ओर से अमरुत योजना के तरह चल रहे सीवरेज कार्य में हुए घोटाले की जांच के लिए वीरवार को केंद्रीय टीम ने दौरा किया। इस टीम में डिप्टी डायरेक्टर अमरुत योजना राज कुमार, तकनीकी अधिकारी रमाकांत शामिल थे। शहर में आकर टीम ने सभी गैर कानूनी कालोनियों का सर्वे किया और अनियमितताओं की रिपोर्ट बनाई।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया ने बताया कि बुधवार को इस टीम के खन्ना आने की सूचना मिली थी। इसके बाद देर रात को टीम से संपर्क कर उन्हें प्रोजेक्ट में हो रहे घोटाले और गैर कानूनी रूप से बन रही कालोनियों के बारे में बताया। इसके बाद सुबह टीम ने एक बार फिर शहर में घूमकर सर्वे किया।

केंद्रीय टीम ने देखा कि कई जगह बिना आबादी वाले इलाकों में सीवरेज डाला गया है। यही नहीं टीम को शहर की खराब गलियों को देखकर हैरानी हुई। उन्होंने वलभ मिल रोड पर बनी दलदल व बुलेपुर इलाके की लाइन देखी। केंद्रीय टीम ने नगर पालिका से गैर कानूनी कालोनियों की लिस्ट मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। उनके साथ भाजपा जिला प्रधान रजनीश बेदी, पूर्व पार्षद सुधीर सोनू, पार्षद पति अमन मनोचा, अमित भाटिया, अवतार मौर्या, रविदर रवि, गुरदीप सिंह, जसवीर सिंह, गोगना, सोहन लाल, गगन कालीराव भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी