Ludhiana Today 24th October 2021: शहर में आज करवा चौथ को लेकर यहां मचेगा धमाल, जाने कहां ....
Ludhiana Today 24th October 2021 ओमेक्स लेडीज क्लब का करवां चौथ सेलिब्रेशन ओमेक्स रेजीडेंसी में सुबह 11.00 बजे से होगा। लगभग चार घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम में विशेष इंतजाम किए गए हैं। लुधियाना क्लब में वेहड़ा सुहागनां दा कार्यक्रम दोपहर 12.00 बजे से होगा।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। Ludhiana Today 24th October 2021: शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 24 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। रविवार को शहर के कई स्थानों पर करवा चौथ को लेकर लेडीज क्लबों की ओर से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जहां महिलाएं संगीत की धुन पर धमाल मचाएंगी।
ओमेक्स लेडीज क्लब का करवां चौथ सेलिब्रेशन ओमेक्स रेजीडेंसी में सुबह 11.00 बजे से होगा। लगभग चार घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम में विशेष इंतजाम किए गए हैं। लुधियाना क्लब में वेहड़ा सुहागनां दा कार्यक्रम दोपहर 12.00 बजे से होगा। यहां महिलाओँ को परंपरागत करवा चौथ के परिधनों में आमंत्रित किया गया है।
-- धार्मिक कार्यक्रम
जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम जारी है। एस एस जैन स्थानक सिविल लाइंस में महासाध्वी वीणा महाराज की 71वीं जन्म जयंती उत्सव पर नवकार मंत्र व धर्म सभा सुबह 8.30 बजे होगी, जबकि एस एस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे होगी। इसमें जैन समाज के मुनि प्रवचन देंगे।
यह भी पढ़ें-अब राजा वडिंग ने भी साधा Aroosa Alam के बहाने कैप्टन पर निशाना, पूछा- क्या यह सुरक्षा के लिए खतरा नहीं
पटियाला में आज यह रहेगा खास
शहर में कई जगह वैक्सीनेशन
सरकारी राजिंदरा अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल, माता कौशल्या सरकारी अस्पताल में टीकाकरण कैंप सुबह नौ बजे से। पंजाब में काेराेना केस कम हाेने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हाे गई है। पटियाला जिले में काेराेना के केस अब कम हाे गए हैं।
यह भी पढ़ें-करवाचौथ पर इस बार बन रहा विशेष शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व व्रत के नियमों के बारे में
बिजली मुलाजिमाें का धरना
बिजली मुलाजिम मृतक आश्रित कमेटी का पावरकाम मुख्यालय के सामने धरना सुबह नौ बजे से। मुलाजिम पिछले कई दिनाें से मांगाें काे लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-Punjab Weather Alert! पंजाब में बदला मौसम, करवाचाैथ पर जालंधर सहित कई जिलों में जमकर बारिश