लुधियाना में नशा तस्करी के मामलों में जमानत पर छूटने के बाद पांच तस्कर हुए फरार, भगोड़े आरोपितों पर केस

लुधियाना में नशा तस्करी के पांच मामलों में जमानत पर छूटने के बाद पांच तस्कर फरार हो गए। अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया है। इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 02:10 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 02:10 PM (IST)
लुधियाना में नशा तस्करी के मामलों में जमानत पर छूटने के बाद पांच तस्कर हुए फरार, भगोड़े आरोपितों पर केस
लुधियाना पुलिस ने जमानत पर छूटने के बाद फरार हुए पांच तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में नशा तस्करी के पांच मामलों में जमानत पर छूटने के बाद पांच तस्कर फरार हो गए। अदालत उन्हें भगोड़ा करार दे चुकी है। अब विभिन्न थानों की पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना डेहलों पुलिस ने गांव कुतबेवाल निवासी सुखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। नशा तस्करी के मामले में जेल से जमानत पर आकर फरार हुए आरोपित को अदालत ने फरवरी 2020 में भगोड़ा करार दिया था।

थाना दरेसी पुलिस ने कपूरथला के सुलतानपुर लोधी निवासी हरजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। नशा तस्करी के मामले में जेल से जमानत पर आकर फरार होने के बाद अक्टूबर 2001 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया था। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने टिब्बा रोड के प्रेम विहार की गली नंबर 2 निवासी कीमती लाल के खिलाफ केस दर्ज किया। नशा तस्करी के मामले में जेल से जमानत पर आकर फरार हुए आरोपित को अदालत ने जनवरी 2016 में भगोड़ा करार दिया था।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गोरायां के गांव दादूवाल निवासी जसवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। नशा तस्करी के मामले में पुलिस ने 1985 में उसे गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद वो फरार हो गया। अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। थाना डिवीजन नंबर-3 पुलिस ने फिल्लौर के गांव खानपुर निवासी कमलजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। नशा तस्करी के मामले में जेल से जमानत पर छूटने के बाद आरोपित फरार हो गया। जिसके चलते जनवरी 2018 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी