गलती से दूसरे अकाउंट में गए पचास हजार नहीं मिले वापस, लुधियाना में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया केस दर्ज

लुधियाना में फोन पे ऐप के मार्फत गलती के साथ पचास हजार रुपये की रकम एक महिला के खाते में ट्रांसफर हो गई। लेकिन जब महिला से रकम वापस मांगी गई तो उसने आनाकानी की और उसे धमकियां दी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:43 PM (IST)
गलती से दूसरे अकाउंट में गए पचास हजार नहीं मिले वापस, लुधियाना में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ किया केस दर्ज
गलती से दूसरे अकाउंट में गए पैसे वापस नहीं करने पर केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में टिब्बा रोड निवासी जसवंत सिंह से फोन पे ऐप के मार्फत गलती के साथ पचास हजार रुपये की रकम एक महिला के खाते में ट्रांसफर हो गई। लेकिन जब महिला से रकम वापस मांगी गई तो उसने आनाकानी की और उसे धमकियां दी। इसकी शिकायत जसवंत ने थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस को की। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद मामला दर्ज करके आरोपित महिला की तलाश शुरू कर दी है। जसवंत सिंह का कहना है कि उससे गलती के साथ ऐप के जरिए पचास हजार की रकम एक महिला सुरिंदर कौर के खाते में ट्रांसफर हो गई। इसके बाद महिला की नियत बदल गई और उसने अपने खाते से रकम निकलवा ली। जब शिकायत कर्ता ने महिला से पैसों की मांग तो उसे धमकियां दी गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिलाई सीखने गई लड़की लापता

लुधियाना। इंदिरा कालोनी में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की घर से सिलाई सीखने के लिए गई, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लड़की की मां के बयान के आधार पर दरेसी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है। बिंद्रा कालोनी निवासी रिंकू रानी ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उनकी बेटी 26 जुलाई को घर से सिलाई सीखने के लिए गई थी, लेकिन लौट कर नहीं आई। सभी संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। उन्हें शक है कि कोई व्यक्ति उसे बरगला कर ले गया है और उसे छुपा कर रखे हुए हैं। जांच अधिकारी बलविंदर राम के अनुसार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है और लड़की की खोजबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी