नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना डेहलो की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:10 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:10 AM (IST)
नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज
नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर मामला दर्ज

जासं, लुधियाना : मोटरसाइकिल के पीछे बैठी 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना डेहलो की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान प्रेम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपित उसकी बेटी को गांव सरींह से अपनी बाइक पर बिठा कर गांव आ रहा था। इसी दौरान आरोपित ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकत की। बेटी ने इसकी जानकारी घर पहुंच कर अपनी मां को दी। मां ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अब आरोपित से पूछताछ कर रही है। व्यक्ति को टक्कर मार बाइक सवार फरार

थाना डिवीजन नंबर आठ के अधीन पुराने डीएमसी के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को गलत दिशा से आ रहा बाइक सवार टक्कर मार फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजीत नगर (जालंधर बाईपास के पास) रहने वाले पीड़ित कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत की कि वह पुराने डीएमसी मेन गेट के पास अपनी बाइक खड़ी कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान रांग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और वह फरार हो गया। इससे उनका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया। मानसिक तौर पर परेशान किशोर लापता

ग्यासपुरा निवासी सत्रह वर्षीय मोहम्मद समीर बिना बताए घर से चला गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने इसकी शिकायत थाना साहनेवाल पुलिस को दी। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। लापता समीर के पिता मोहम्मद मौफीद ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा मंदबुद्धि है और वह शाम को घर से कहीं चला गया। लड़के का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना किया तो पीटा

थाना जोधेवाल के अधीन कैलाश नगर चौक में एक व्यक्ति को घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना किया तो उन्होंने उक्त व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित जोनी कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपित मनवीर सिंह, कुलदीप सिंह का भांजा और उसकी पत्नी के अलावा नेपाली किराएदार अकसर उनके घर के सामने कूड़ा फेंक देते थे। जब उन्होंने उन्हें ऐसा करने से रोका तो तैश में आकर उसे पीट डाला। जब उन्होंने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी