लुधियाना के जगराओं में प्रॉपर्टी विवाद में 25 लाख की ठगी के आरोप में मामला दर्ज, जानें पूरा मामला

लुधियाना के जगराओं में प्रापर्टी विवाद में धोखाधड़ी के आरोप में 25 लीख रुपए की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गुलमोहर होटल के पीछे रहने वाले यशपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 09:55 AM (IST)
लुधियाना के जगराओं में प्रॉपर्टी विवाद में 25 लाख की ठगी के आरोप में मामला दर्ज, जानें पूरा मामला
जगराओं में प्रॉपर्टी विवाद में लाखों की ठगी के आरोप में पुलिस ने एक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संवाद सहयोगी, जगराओं। लुधियाना के जगराओं में प्रापर्टी विवाद में धोखाधड़ी के आरोप में 25 लीख रुपए की ठगी मारने के आरोप में बलजीत सिंह सेखों निवासी इसेवाल के खिलाफ थाना दाखा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया के यशपाल निवासी गुलमोहर होटल के पीछे लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने रणबीर कौर ग्रेवाल की इसेवाल गांव में मौजूद मुश्तरका खाते की जमीन में से 5 कनाल जमीन का सौदा प्रति एकड़ एक करोड़ 65 लाख रुपए के हिसाब से किया था। जिस के संबंध में दोनों पक्षों में 5 कनाल जमीन गांव इसेवाल की रजिस्ट्री अक्टूबर 2011 में करवाने के संबंध में इकरारनामा हुआ था।

जिसके अनुसार शिकायतकर्ता यशपाल ने रणवीर कौर के पावर अटार्नी बलजीत सिंह सेखों को 25 लाख रुपए दिए थे लेकिन दिसंबर 2010 में उक्त जमीन संबंधी अदालत में एक केस दायर हुआ था। जिस संबंध में अदालत द्वारा अपना फैसला जून 2011 में इंतकाल सर्वजीत सिंह के सभी वारिस सतवंत कौर पत्नी, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह लड़के और अमृत कौर तथा रणवीर कौर लड़कियों के पक्ष में मंजूर किया गया। जो जह जमीन मुस्तरका खाता थी। जिस कारण जुलाई 2011 को अमरजीत सिंह ने हुकुम 9-6-2011 के खिलाफ अदालत में अपील दायर कर दी थी।

इसके अलावा जमीन संबंधी रणवीर कौर ने अपनी पावर आफ अटार्नी बलजीत सिंह सेखों के माध्यम से अदालत में केस दायर किया हुआ है। जो कि इस समय भी विचाराधीन है। बलजीत सिंह सेखों द्वारा गांव इसेवाल की 5 कनाल जमीन का इकरारनामा करवाने से पहले ही जमीन के वारिसों ने अपना हक लेने के लिए कोर्ट केस लगाया था।  जिसकी जानकारी बलजीत सिंह द्वारा शिकायतकर्ता को नहीं दी गई और 25 लाख रुपए यशपाल से हासिल कर लिए। इस शिकायत की पड़ताल पुलिस कप्तान हेडक्वार्टर द्वारा की गई। जांच के बाद बलजीत सिंह सेखों के खिलाफ थाना दाखा में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी