यूथ अकाली लीडर ने की महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

दुगरी में यूथ अकाली लीडर जसप्रीत सिंह कटारिया पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 23 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:11 PM (IST)
यूथ अकाली लीडर ने की महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज
यूथ अकाली लीडर ने की महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

यादविदर सिंह, लुधियाना : दुगरी में यूथ अकाली लीडर जसप्रीत सिंह कटारिया पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में थाना दुगरी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 23 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एएसआइ सुखदेव राज ने बताया कि नौ अप्रैल को 23 वर्षीय महिला घर पर अकेली थी। उसी दौरान यूथ अकाली दल का लीडर जसवीर सिंह कटारिया उनके घर चला गया और अकेला देखकर उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला से किसी तरह से अपने आपको बचाया।

वहीं, कांग्रेस की महिला विग की जरनल सेक्टरी नीरू शर्मा ने कहा कि अगर पंजाब में ऐसे ही महिलाओं के साथ अकाली दल के नेता छेड़छाड़ करेंगे, तो पंजाब में औरतों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। जो औरतों का सम्मान नहीं कर सकते, उनको पंजाब में रहने का कोई अधिकार नहीं। वहीं, पहल एनजीओ की प्रधान रिपु गिल ने कहा की औरतों का सम्मान जो पार्टी नहीं करती। उस पार्टी को कोई हक नहीं पंजाब में रहने का। ऐसे आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर अकाली दल के नेता ही यह हरकत करेगे तो समाज का सुधार कहा से होगा।

chat bot
आपका साथी