लुधियाना में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जाकर फरार हुए सात भगोड़ों पर केस दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जाकर फरार हुए 7 आरोपितों को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। संबंधित थानों की पुलिस ने अब आरोपितों के खिलाफ 7 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 12:23 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 12:23 PM (IST)
लुधियाना में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जाकर फरार हुए सात भगोड़ों पर केस दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना पुलिस ने सात भगोड़ों पर केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर जाकर फरार हुए 7 आरोपितों को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया। संबंधित थानों की पुलिस ने अब उनके खिलाफ 7 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना माडल टाउन पुलिस ने आंध्र प्रदेश के जिला गवंडी स्थित पुका कलां गांव निवासी शरणजीवी के खिलाफ केस दर्ज किया। उसके खिलाफ 2009 में नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था। जिसमें अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने वेस्ट बंगाल के जिला मालदा के थाना हरि चंद्र पुरा स्थित गांव कटियार तुलसीघटा निवासी रोबियाल के खिलाफ केस दर्ज किया। उसके खिलाफ 2017 में नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें 2019 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने बस्ती अब्दुल्ला पुर निवासी अतीक खान के खिलाफ केस दर्ज किया। उसे 2015 में नशा तस्करी के मामले में पकड़ा गया था। जिसमें 2017 में अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने ही वेस्ट बंगाल के जिला मालदा के थाना हरि चंद्र पुरा स्थित गांव कटियार तुलसीघटा निवासी रोबियाल के खिलाफ केस दर्ज किया। उसके खिलाफ 2017 में नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें 2019 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने मोगा के कोट ईसे खां निवासी चमकौर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। उसके खिलाफ 2015 में नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें 2018 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।

थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने खन्ना के गांव चहेड़ू निवासी रघवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। उसके खिलाफ 2017 में नशा तस्करी के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें 2018 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। थाना शिमला पुरी पुलिस ने मुरादपुरा निवासी अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। उसके खिलाफ 2018 में गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। जिसमें अदालत ने उसे भगोड़ा घाेषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी