लुधियाना में देर रात तक रेस्टोरेंट खोलने पर मालिक के खिलाफ केस, दाे दिन पहले हुई थी मारपीट

Dispute In Ludhianaः शहर में दो दिन पहले फिरोजपुर रोड स्थित पैबलौज रेस्टोंरेंट में महिलाओं के साथ अश्लील छेड़छाड़ उनका वीडियो बनाने तथा मारपीट का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने आरोपितों पर केस भी दर्ज किया था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:59 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:59 AM (IST)
लुधियाना में देर रात तक रेस्टोरेंट खोलने पर मालिक के खिलाफ केस, दाे दिन पहले हुई थी मारपीट
रेस्टोरेंट के मालिक पर सरकारी आदेश के बावजूद देर रात तक रेस्टाेरेंट खोलने का आराेप।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Dispute In Ludhianaः  दो दिन पहले फिरोजपुर रोड स्थित पैबलौज रेस्टोंरेंट में महिलाओं के साथ अश्लील छेड़छाड़, उनका वीडियो बनाने तथा मारपीट का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने आरोपितों पर केस भी दर्ज किया था। अब उसी रेस्टोरेंट के मालिक पर सरकारी आदेश के बावजूद देर रात तक रेस्टाेरेंट खोलने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि आराेपित की पहचान दुगरी फेस-1 निवासी जसमीत सिंह के रूप में हुई।

आरोपित ने 18 सितंबर की रात निर्धारित समय के बाद भी अपना रेस्टाेरेंट खोल कर रखा था। गौरतलब है कि थाना सराभा नगर पुलिस ने सराभा नगर अपार्टमेंट निवासी आशीष थापर की शिकायत पर रमन बग्गा, सिमरन बग्गा, टविंकल साहिल तथा उनके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की थी। अपने बयान में उसने बताया कि शनिवार रात उसने फिरोजपुर रोड स्थित पाबलेज रेस्टोंरेंट में अपनी पत्नी पलक थापर के जन्मदिन की पार्टी रखी थी। उक्त आरोपित उसी होटल में अलग से अपनी पार्टी कर रहे थे। बाद में वह उनकी पार्टी में आकर डांस करने लग गए।

यह भी पढ़ें-Rain in Punjab: लुधियाना सहित कई शहराें में जमकर बरसा मानसून, जानें कैसा रहेगा अगले 2 दिन माैसम

पार्टी में आई महिलाओं के साथ की थी गलत हरकतें

उनकी पार्टी में आई महिलाओं के साथ गलत हरकतें करते हुए उनका वीडियो बनाने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो आरोपितों ने वहां पड़े गिलास, प्लेट और बाेतलें उठा कर उन पर हमला कर दिया। हमले में विपिन शर्मा, हरीश चंद्र, नितिश जलोटा तथा आशीष थापर घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आरोपित बाहर खड़ी अपनी फार्च्यूनर तथा क्रेटा कार पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-CBSE ने दी राहत, Covid में जान गंवा चुके अभिभावकों के बच्चों से नहीं ली जाएगी Registration fee

chat bot
आपका साथी