दोस्ती करने से मना करने पर महिला डॉक्टर को मारे थप्पड़, केस दर्ज Ludhiana News

महिला डॉक्टर के मुताबिक आरोपित ने दोस्ती करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद तीन नवंबर को कर्णवीर सिंह ने उसे जमकर थप्पड़ मारे और बेइज्जती भी की।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 10:01 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 10:01 AM (IST)
दोस्ती करने से मना करने पर महिला डॉक्टर को मारे थप्पड़, केस दर्ज Ludhiana News
दोस्ती करने से मना करने पर महिला डॉक्टर को मारे थप्पड़, केस दर्ज Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। सीएमसी अस्पताल में एक डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को दोस्ती करने के लिए कहा, लेकिन जब महिला डॉक्टर ने इन्कार कर दिया तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला डॉक्टर की बेइज्जती भी की। थाना डिवीजन तीन पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर डॉक्टर कर्णवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला डॉक्टर के मुताबिक आरोपित कर्णवीर उसके साथ दोस्ती करना चाहता था। जब उसने दोस्ती करने के लिए कहा, तो महिला डॉक्टर ने मना कर दिया। इसके बाद तीन नवंबर को कर्णवीर सिंह ने महिला डॉक्टर को रोककर जमकर थप्पड़ मारे और बेइज्जती भी की। चार नवंबर को डॉक्टर कर्णवीर सिंह ने दोबारा महिला डॉक्टर के साथ बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन महिला डॉक्टर ने मना कर दिया। महिला डाक्टर ने अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई और इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने आरोपित कर्णवीर सिंह की तलाश कर रही है।

कनाडा भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत

शहर के पीएयू एरिया निवासी एक युवक ने शहर के कंसल्टेंट पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में अभि शर्मा निवासी प्रताप सिंह वाला ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था और एक विज्ञापन के जरिए भाईवाला चौक के पास स्थित ओवरसीज एजूकेशन इंस्टीट्यूट की मैनेजर दामिनी से नवंबर 2017 में मिला था। उसने उनसे कनाडा जाने के लिए बात की थी। उस मैनेजर ने उसे छह माह में विदेश भेजने का वादा किया था। उससे समय-समय पर 1.59 लाख रुपये ले लिए थे, मगर दो साल तक वह लोग उसे लटकाते रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी