प्रतिबंधित गोलियाें की बरामदगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुधियाना के BJP नेता नागर की पत्नी पर भी केस

पुलिस ने सोमवार शाम छावनी मोहल्ला स्थित भाजपा नेता के मकान में दबिश देकर वहां से 1.29 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद कर मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि नागर को भी हिरासत में लिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 12:06 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 12:06 PM (IST)
प्रतिबंधित गोलियाें की बरामदगी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुधियाना के BJP नेता नागर की पत्नी पर भी केस
भाजपा नेता सतीश नागर की पत्नी पर थाना डिवीजन नंबर नंबर चार पुलिस ने केस दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। पिछले तीन दिन से सुर्खियों में चल रहे भाजपा नेता सतीश नागर की पत्नी पर भी थाना डिवीजन नंबर नंबर चार पुलिस ने केस दर्ज कर उनके खिलाफ सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने की धारा लगाई गई है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एडीसीपी प्रज्ञा जैन का कहना है कि छावनी मोहल्ला के बेली राम चौक की अनुराधा नागर पर एएसआइ डिंपल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

आरोप लगाया है कि महिला ने अपने कमरे किराये पर दे रखे थे लेकिन उनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। वहीं, प्रतिबंधित गोलियों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपित पांच दिन के रिमांड पर हैं। सतीश नागर की भूमिका को भी टटोला जा रहा है। जल्द कुछ और नाम भी सामने आएंगे। आने वाले दिनाें में यह मामला गरमा सकता है।

यह भी पढ़ें-पंजाब में SGPC के गर्ल्स शिक्षण संस्थान घाटे में, कई कालेजों में स्टाफ को 14 माह से नहीं मिला वेतन

मकान में दबिश देकर बरामद की थीं 1.29 लाख प्रतिबंधित गोलियां

गौरतलब है कि पुलिस ने सोमवार शाम छावनी मोहल्ला स्थित भाजपा नेता के मकान में दबिश देकर वहां से 1.29 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थीं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि नागर को भी हिरासत में लिया था लेकिन बाद में छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में नशेड़ी शिक्षक पति से परेशान हाेकर धरने पर बैठी पत्नी; बाेली-नशा करके बच्चाें काे पढ़ाता है

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी