लुधियाना में दहेज के लालच में विवाहिताओं का उत्पीड़न करने वाले तीन आरोपित पतियों पर केस दर्ज

लुधियाना में दहेज के लालच में विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने वाले तीन आरोपित पतियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 12:37 PM (IST)
लुधियाना में दहेज के लालच में विवाहिताओं का उत्पीड़न करने वाले तीन आरोपित पतियों पर केस दर्ज
पुलिस ने विवाहिताओं का उत्पीड़न करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना दहेज के लालच में विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने वाले तीन आरोपित पतियों के खिलाफ थाना वूमेन पुलिस ने तीन केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस ने गोबिंदगढ़ की गली नंबर 3 निवासी अनुराधा देवी की शिकायत पर आनंद विहार कालोनी निवासी दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि जून 2010 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी।

शादी के कुछ ही समय के बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दूसरा केस में पुलिस ने इंद्र नगर निवासी चांदनी आहूजा की शिकायत पर पखोवाल रोड के किरन विहार निवासी अविश सहगल के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि अप्रैल 2019 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। मगर दहेज के लालच में आरोपित ने पहले दिन से उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

तीसरे केस में पुलिस ने गांव दाद निवासी सरबजीत कौर की शिकायत पर जालंधर के कबीर नगर निवासी निर्मल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि जुलाई 2019 में उसकी बेटी गगनदीप कौर की शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपित ने दहेज लाने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी