घर के आगे भौंक रहे कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, केस दर्ज

घर के बाहर भौंक रहे कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी, जिससे कुत्ते कीे मौत हो गई। कुत्ते के मालिक ने रिटायर्ड फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

By Sat PaulEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:13 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:26 PM (IST)
घर के आगे भौंक रहे कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, केस दर्ज
घर के आगे भौंक रहे कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली, केस दर्ज

जासं, लुधियाना : घर के आगे भौंक रहे कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी, जिससे कुत्ते की मौत हो गई। थाना डेहलों पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव भुट्टा निवासी सतपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसी गांव में रहने वाले अवतार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

अवतार ने बताया कि उसने एक देसी नस्ल का कुत्ता पाल रखा था, जिसका नाम भोलू था। बुधवार वो भोलू को लेकर खेतों की तरफ जा रहा था। रास्ते में भोलू आरोपित के घर के बाहर खड़ा होकर भौंकने लगा। तैश में आए आरोपित ने अपनी लाइसेंसी रायफल से उस पर दो फायर कर दिए। एक गोली उसके कान में व दूसरी जांघ में जा लगी। भोलू की मौके पर ही मौत हो गई। बलवीर ने कहा कि गांव टिब्बा स्थित वेटरनरी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया गया है।

उधर, एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि पहले दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया था, लेकिन बात जब पुलिस के पास पहुंची तो कार्रवाई की गई। ऐसे आदमी को बिलकुल नहीं छोड़ा जा सकता जो गोली मार कर जानवर की हत्या कर दे। आरोपित पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा आरोपित की बंदूक का लाइसेंस कैंसिल करने की भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

chat bot
आपका साथी