दहेज उत्पीड़न में दो पर केस दर्ज

दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 06:27 PM (IST)
दहेज उत्पीड़न में दो पर केस दर्ज
दहेज उत्पीड़न में दो पर केस दर्ज

जासं, लुधियाना : दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

पहले मामले में पुलिस ने माडल टाउन निवासी चांदनी गुलाटी दुग्गल की शिकायत पर गाजियाबाद के लोनी रोड स्थित इंदिरा पुरी निवासी विकास गुलाटी के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि फरवरी 2018 में उसकी शादी विकास के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर उसने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दूसरे मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ रोड के भोलपुर स्थित इंपीरियल होम्स निवासी पूजा चौधरी की शिकायत सहारनपुर के हकीकत नगर की दौलत कालोनी निवासी गौरव राणा के खिलाफ केस दर्ज किया। उसने बताया कि फरवरी 2018 में उसकी शादी गौरव से हुई थी। दहेज की मांग को लेकर उसने शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी