आत्महत्या की वीडियो वायरल करने वाले शख्स और उसकी सरपंच पत्नी पर केस दर्ज

सरहिद नहर में कूद आत्महत्या करने के ड्रामे में पुलिस ने नहर में छलांग लगाने वाले जोगा सिंह और उसकी पत्नी सरपंच जसवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जोगा सिंह ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए नहर में छलांग लगाई थी और उसका वीडियो वायरल हुआ था। बाद में जोगा सिंह जिदा निकला था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:53 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:53 PM (IST)
आत्महत्या की वीडियो वायरल करने वाले शख्स और उसकी सरपंच पत्नी पर केस दर्ज
आत्महत्या की वीडियो वायरल करने वाले शख्स और उसकी सरपंच पत्नी पर केस दर्ज

श्री माछीवाड़ा साहिब : सरहिद नहर में कूद आत्महत्या करने के ड्रामे में पुलिस ने नहर में छलांग लगाने वाले जोगा सिंह और उसकी पत्नी सरपंच जसवीर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जोगा सिंह ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए नहर में छलांग लगाई थी और उसका वीडियो वायरल हुआ था। बाद में जोगा सिंह जिदा निकला था।

गाव बुर्ज पवात के ही जोगिंद्र सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत दी कि जोगा सिंह की पत्नी सरपंच है, लेकिन वह खुद को सरपंच के रूप में पेश करता है। जोगा सिंह ने उससे एक लाख रुपये 13 मई 2021 को उधार लिए थे और जब पैसे वापस मांगे तो वह उलटा धमकियां देने लगा। वह खुद को सत्ताधारी दल का नेता बताकर उसके खिलाफ झूठे केस में पर्चा दर्ज करवाने की धमकी देता रहा। जोगा सिंह की सरपंच पत्नी जसवीर कौर भी अपने पति के साथ धमकियां देती रही। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी जोगा सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ में एक बुजुर्ग से 1.50 लाख की ठगी मारने का परचा दर्ज है। बीती 24 जुलाई को जोगा सिंह ने सरहिद नहर किनारे खड़े होकर वीडियो वायरल कर दी कि वह आत्महत्या कर रहा है, जिसके लिए जोगिंद्र सिंह व अन्य व्यक्ति जिम्मेदार हैं। पुलिस ने गोताखोरों के साथ नहर में उसकी तलाश भी की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में दूसरे दिन यह व्यक्ति जिदा मिला, जिसने कहा कि वह डिप्रेशन में होने के कारण नहर किनारे बेहोश हो कर गिर गया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जोगा सिंह और उसकी सरपंच पत्नी पहले भी गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा और आत्महत्या करने का धमका कर लोगों को ब्लैकमेल करते रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद जोगा सिंह और उसकी सरपंच पत्नी जसवीर कौर खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी