लुधियाना में कृष्णा अस्पताल के कोविड वार्ड में घुस डाक्टरों को धमकाया, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना में माडल टाउन स्थित कृष्णा अस्पताल के कोविड वार्ड में घुस कर डाक्टरों को धमकाने के आरोप में थाना माडल टाउन पुलिस ने 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 04:25 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 04:25 PM (IST)
लुधियाना में कृष्णा अस्पताल के कोविड वार्ड में घुस डाक्टरों को धमकाया, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना में कोविड वार्ड में डाक्टर को धमकाने पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में माडल टाउन स्थित कृष्णा अस्पताल के कोविड वार्ड में घुस कर डाक्टरों को धमकाने के आरोप में थाना माडल टाउन पुलिस ने 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ 54 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त केस अस्पताल के प्रधान खुशबत राय अपलीश की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि सोमवा सुबह 10 बजे कुछ अज्ञात लोग अपने साथ कुछ बाउंसरों को साथ लेकर आए। सब लोग आते ही कोविड वार्ड में घुस गए। जहां उन्होंने अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ को धमकाना शुरू कर दिया। वो लोग एक सुरजीत कुमार नाम के मरीज के संबंध में वहां आए थे।

उनका कहना था कि उनका मरीज आक्सीजन की कमी के चलते परेशान हो रहा है। आरोपितों ने वहां मीडिया को भी बुला लिया। उन लोगों ने अस्पताल की छवि को खराब करने के लिए जानबूझ कर ऐसा किया। जिससे अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों व उनके परिजनों में भय का माहौल बन गया। आरोपितों ने ऐसा इस लिए कीया, क्याेंकि अस्पताल ने उन्हें इलाज के बाकी पैसे जमा कराने के लिए कहा था। शनिवार उस मरीज के परिजनों ने बैंक बंद होने का कारण बता कर सोमवार को पैसे जमा करने की बात की थी। मगर सोमवार को उन लोगों ने यह सब कर दिया।

पहले मारी टक्कर फिर किया हमला

लुधियाना में भामियां रोड के अंसल इंक्लेव इलाके में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पहले दो युवकों के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाद में उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। अब थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ रेशम सिंह ने बताया कि उक्त केस भामियां कलां के शांति विहार निवासी रमनदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 8 मई की रात 8.30 बजे वो अपने दोस्त आशीष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर भामियां खुर्द से जमालपुर की और जा रहा था। भामियां रोड अंसल इंक्लेव के पास दो युवकों ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपितों ने हमला कर घायल कर दिया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी