हत्या नहीं अब आत्महत्या के लिए उकसाने का राजीव सुंडा के समधी और बेटे पर केस

मयूर विहार में परिवार के चार सदस्यों की हत्या और उसके बाद हत्यारे द्वारा आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:38 PM (IST)
हत्या नहीं अब आत्महत्या के लिए उकसाने का राजीव सुंडा के समधी और बेटे पर केस
हत्या नहीं अब आत्महत्या के लिए उकसाने का राजीव सुंडा के समधी और बेटे पर केस

जागरण संवाददाता, लुधियाना : मयूर विहार में परिवार के चार सदस्यों की हत्या और उसके बाद हत्यारे द्वारा आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। थाना पीएयू पुलिस ने केस में संशोधन करते हुए राजीव सुंडा के समधी और उसके बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन को दूसरे एंगल की तरफ बढ़ा दिया है।

इंस्पेक्टर परमदीप सिंह ने बताया कि आरोपित हैबोवाल निवासी अशोक कुमार गुलाटी और उसका बेटा गौरव गुलाटी हैं। फिलहाल, उन्हें इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है। पहले घटना स्थल से मिले सुसाइड नोट पर लिखी सच्चाई की जांच की जाएगी। अगर वो सही पाई गई तो उसके अनुसार कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी और पहले इस केस में हत्या की धारा लगा कर जांच की जा रही थी। हत्यारे द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद उस एंगल से जांच खत्म कर दी गई है। अब हत्या के केस को कैंसिल करने संबंधी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जगराओं सिविल अस्पताल में राजीव सुंडा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद वहीं उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वीरवार को उसके स्वजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया था। शुक्रवार को उसके संस्कार के समय तीनों बहनें पुलिस के साथ उपस्थित रहीं। बता दें कि मंगलवार सुबह राजीव सुंडा ने अपनी पत्नी, बेटे, बहू तथा पोते की कुल्हाड़ी व चाकू से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वो कार पर फरार हो गया, लेकिन दीवार में टकराने से उसकी कार में आग लग गई। इसके बाद वो कार छोड़ कर भाग निकला। उसी शाम चार बजे उसने जगराओं रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। वीरवार लुधियाना से गए उसके स्वजनों ने शव की शिनाख्त की।

chat bot
आपका साथी