लुधियाना में दहेज उत्पीड़न के मामलों में दो लोगों के खिलाफ केस, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना में दहेज की मांग काे लेकर विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 02:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 02:19 PM (IST)
लुधियाना में दहेज उत्पीड़न के मामलों में दो लोगों के खिलाफ केस, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना में दहेज उत्पीड़न के मामलों में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में दहेज की मांग काे लेकर विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप में थाना वूमेन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। पहले केस में पुलिस ने जालंधर बाइपास स्थित नई दाना मंडी इलाका निवासी ऐनी की शिकायत पर नई दिल्ली स्थित द्वारका के अक्षरधाम अपार्टमेंट सेक्टर 19 निवासी नितेश वशिष्ठ के खिलाफ मामला दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि जनवरी 2017 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दूसरे केस में पुलिस ने किचलू नगर निवासी सोनू की शिकायत पर जालंधर की डिफेंस कालोनी निवासी संजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि अगस्त 2001 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- चोरी के दो साइकिल व तीन मोबाइल समेत गिरफ्तार

चोरी के साइकिल और मोबाइल फोन बेचने के लिए जा रहे एक चोर को थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो साइकिल तथा 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके शुक्रवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है।

एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गुरु अर्जुन देव नगर की गली नंबर 2 निवासी अजय कुमार उर्फ कालिया  के रूप में हुई। पुलिस को वीरवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित घरों में चोरियां करने का आदी है। आज भी वो चोरी का सामान बेचने के लिए ताजपुर रोड से होते हुए टिब्बा रोड की और जा रहा है। सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान उसे काबू कर लिया गया। रछपाल सिंह ने कहा कि आरोपित का पुराना रिकार्ड चेक किया जा रहा है। उससे की जा रही पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी