Ludhiana Covid News : वेब पोर्टल पर झूठी खबर चलाने वाले लुधियाना के पत्रकार के खिलाफ केस, जानें मामला

Ludhiana Covid News कोरोना से संबंधित खबर प्रसारित करने के लिए पोर्टल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला अस्पताल के प्रधान खुशबख्त सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 08:30 AM (IST)
Ludhiana Covid News : वेब पोर्टल पर झूठी खबर चलाने वाले लुधियाना के पत्रकार के खिलाफ केस, जानें मामला
वेब पोर्टल पर झूठी खबर चलाने पर केस दर्ज। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। वेब पोर्टल पर ऑक्सीजन की कमी के चलते कृष्णा अस्पताल में 5 मरीजों की मौत संबंधी झूठी खबर चलाने वाले पत्रकार पर थाना माॅडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि उसके खिलाफ 54 डिजास्टर मैनेजमैंट एक्ट-2005,धारा 153,188,499,500,505 (1) के तहत केस दर्ज किया है। यह पहला मामला है, जब कोरोना से संबंधित खबर प्रसारित करने के लिए किसी पोर्टल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।यह मामला अस्पताल के प्रधान खुशबख्त सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है।

अपने बयान में उन्होंने बताया कि सोमवार उनके अस्पताल में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। मगर आरोपित ने अपनी खबर में चला दिया कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी के चलते मरीजों ने दम तोड़ दिया। शिकायत में प्रधान द्वारा कुछ मरीजों के परिजनों द्वारा अस्पताल परिसर में आकर दुर्व्यवहार करने के भी आरोप लगाए गए है।

शहर में दहशत का माहौल पैदा करने का आराेप

वेब पोर्टल पर ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की मौत की खबर चलाई गई थी। इसके बाद शहर में दहशत का माहौल पैदा हो गया। डीसी वरिंदर शर्मा ने उसके कुछ ही समय बाद फेसबुक पेज पर लाइव होकर स्पष्ट किया गया कि मरने वाली कोरोना मरीज जरूर थे। लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। एसीपी सिविल लाइंस जतिंदर चोपड़ा ने कहा कि चेक करने पर अस्पताल में 56 भरे सिलेंडर मिले। जिसके चलते आरोपित पर केस दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी