लुधियाना में दहेज के लिए ससुराली करते थे विवाहिता काे प्रताड़ित, जेठ करता था अश्लील हरकतें; केस दर्ज

शहर में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। दहेज के लिए एक तरफ ससुराली विवाहिता काे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे वहीं दूसरी ओर जेठ अश्लील हरकतें करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 01:54 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 01:54 PM (IST)
लुधियाना में दहेज के लिए ससुराली करते थे विवाहिता काे प्रताड़ित, जेठ करता था अश्लील हरकतें; केस दर्ज
ससुराली विवाहिता काे मानसिक व शारीरिक रूप से करते थे प्रताड़ित। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। दहेज के लिए एक तरफ ससुराली विवाहिता काे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे वहीं दूसरी ओर जेठ अश्लील हरकतें करता था। अब थाना वूमेन पुलिस ने पीड़िता के पति, जेठ व सास के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी पहचान हरचरण नगर निवासी सुमित अरोड़ा, प्रिंस अरोड़ा तथा उनकी मां सरोज अरोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने डाबा कालोनी की गली नंबर 1 निवासी पूजा अरोड़ा की शिकायत पर दर्ज किया गया। जून 2021 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 20 मई 2013 में उसकी शादी आरोपित सुमित अरोड़ा के साथ हुई थी।

शादी के कुछ ही समय के बाद आरोपितों ने और दहेज लाने की मांग को लेकर उसे जान से मारने की धमकियां देने के अलावा उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोपित प्रिंस अरोड़ा उसके साथ अश्लील हरकतें किया करता था। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें-Punjab Ministers Portfolios: लुधियाना, खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ की इंडस्ट्री को गुरकीरत कोटली से आस, जानें क्या है चुनाैतियां

मारपीट के मामलों में दो सगे भाइयों समेत दस लोगों पर मामला दर्ज

जासं,बठिंडा। जिला पुलिस ने मारपीट के विभिन्न दो मामलों में दो सगे भाइयों समेत दस लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ित लोगों के बयान लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में नामजद किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना कैनाल कालोनी पुलिस को शिकायत देेकर हंस नगर निवासी अमरनाथ ने बताया कि बीती 18 सितंबर को आरोपित शैंकी, गोलू, अवी निवासी हंस नगर, गुरमीत सिंह निवासी प्रजापत कालोनी बठिंडा व दो अज्ञात लोगों ने मिलकर उसकी व उसके बेटे दीपक से मारपीट की और दोनों घायल कर दिया। इस लड़ाई दौरान उसके बेटे दीपक की जेब से 30 हजार रुपये नीचे गिर गए, जिन्हें आरोपित उठाकर ले गए। फिलहाल पुलिस पैसे की जांच कर रही है, जबकि मारपीट करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं एक अन्य मामले में थाना रामा पुलिस के पास शिकायत देकर गांव लालेआणा निवासी महिंदरपाल सिंह ने बताया कि बीती 25 सितंबर को आरोपित काला सिंह, उसके भाई वीरा सिंह, बेटा जसविंदर सिंह व लखविंदर सिंह निवासी गांव लालेआणा ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। मारपीट करने की वजह पुराना झगड़ा है।

chat bot
आपका साथी