लुधियाना में दहेज को लेकर विवाहिताओं को किया परेशान, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

लुधियाना में दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। पहला माडल टाउन दूसरा सिविल लाइन तीसरा दिल्ली के युवक व चौथा मामला सर्वानंद कालोनी की रहने वाली महिला की शिकायत पर दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 02:33 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 02:33 PM (IST)
लुधियाना में दहेज को लेकर विवाहिताओं को किया परेशान, पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
लुधियाना में पुलिस ने विवाहिताओं को दहेज को लेकर परेशान करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। पहले मामले में थाना वूमेन सेल की पुलिस ने मॉडल टाउन की रहने वाली विवाहिता की शिकायत पर गगनप्रीत सिंह साहनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता के अनुसार उसकी शादी आरोपित के साथ 2019 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपित पति ने उसे और दहेज लाने की मांग को लेकर तंग परेशान करना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर उसने शिकायत थाना वूमेन सेल पुलिस को दर्ज करवाई।

वहीं दूसरे मामले में सिविल लाइन की रहने वाली विवाहिता ने गढ़शंकर के रहने वाले आरिफ मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता के अनुसार उसकी शादी 2019 में हुई थी। अभी शादी को कुछ समय ही बीता था कि उसके पति ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं तीसरे मामले में थाना वूमेन सेल की पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर नई दिल्ली के रहने वाले राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2020 में आरोपित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया गया था।

वहीं चौथे मामले में भी थाना वूमेन सेल की पुलिस ने सर्वानंद कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता की शिकायत पर शिवपुरी के रहने वाले विक्रम शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाहिता के अनुसार उसकी शादी 2018 में आरोपित से हुई थी। जिसके बाद से उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें-  Punjab : मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से मिले एसोसिएट स्कूल संचालक, 2011 की पालिसी जारी रखने की मांग

यह भी पढ़ें-   लुधियाना में वीनस लेडीज क्लब ने सेलिब्रेट किया मेला शगना दा, एक ही मंच पर दिखी सभी त्यौहारों की झलक

chat bot
आपका साथी