लुधियाना में किरायेदाराें की वेरिफिकेशन नहीं कराने पर 4 मकान मालिकाें के खिलाफ केस, जानें पूरा मामला

लुधियाना में बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकाें पर पुलिस ने 4 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना दुगरी पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 02:45 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 02:45 PM (IST)
लुधियाना में किरायेदाराें की वेरिफिकेशन नहीं कराने पर 4 मकान मालिकाें के खिलाफ केस, जानें पूरा मामला
पुलिस वेरिफिकेशन कराए किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकाें पर केस। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए किरायेदार रखने वाले 4 मकान मालिकाें पर पुलिस ने 4 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। थाना दुगरी पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। हवलदार गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपित ने पंजाब माता नगर में स्थित अपने मकान के कमरे किराये पर दे रखे हैं। थाना साहनेवाल पुलिस ने गांव उम्मेदपुर निवासी अर्शदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।

एएसआइ साधु सिंह ने बताया कि आरोपित ने गांव उम्मैदपुर में ही मकान बना कर उसके कमरे किराए पर दे रखे हैं। थाना साहनेवाल पुलिस ने अर्बन इस्टेट निवासी धर्मपाल गर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपित ने गांव जुगियाना में स्थित अपने मकान के कमरे किराए पर दे रखे हैं। थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने ग्यासपुरा के हरगोबिंद नगर निवासी कांशी राम के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ सोना सिंह ने बताया कि आरोपित ने हरगोबिंद नगर में मकान बना कर उसके कमरे किराये पर दे रखे हैं।

यह भी पढ़ें-Punjab Power Crisis: लुधियाना में बिजली संकट गहराया, 8 से 10 घंटे के कट लगने से लोग पीने के पानी को तरसे

 अवैध शराब व लाहन समेत तीन गिरफ्तार

बठिंडा। जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर तीन नशा तस्करों को अवैध शराब व लाहन समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों पर जिले के अलग-अलग थानों में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर बठिंडा के एएएसआइ बलविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बीड़ तलाब बस्ती निवासी जसवीर सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर 10 लीटर अवैध शराब बरामद की और आरोपित को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना रामा के हवलदार बलविंदर सिंह ने गांव कणकवाल में की नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार प्रगट सिंह निवासी गांव सेवेवाला को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 22 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा थाना संगत के एएसआइ साधु सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव मेहता में छापेमारी कर आरोपित सुखपाल सिंह को शराब की चालू भट्ठी के साामन, 40 किलो लाहन, 7 बोतल अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी