लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर ढाबे पर खाना खाने जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचला

मनवीर सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई अमनदीप सिंह अपने कैंटर पर मनाली से लुधियाना लौट रहे थे। रात 10 बजे वो लोग कटाणी चौक स्थित पंजाबी ढाबे पर पहुंचे। इस दौरान आल्टाे कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 03:34 PM (IST)
लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर ढाबे पर खाना खाने जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचला
पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लुधियाना, जेएनएन। चंडीगढ़ रोड स्थित कटाणी कलां में बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादेस में उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने इलाज के लिए घायल को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चालक मौके पर ही अपनी कार छोड़ कर फरार हो गया। थाना कूमकलां पुलिस ने गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के गोविंद पुरम निवासी अभि उदस बांसल के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ दिलबाग राय ने बताया कि घायल की पहचान विश्वकर्मा कालोनी निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसके भाई मनवीर सिंह की शिकायत पर उक्त केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में मनवीर सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को वह और उसका भाई अमनदीप सिंह (34) अपने टाटा 709 कैंटर गाड़ी पर मनाली से लुधियाना लौट रहे थे। रात 10 बजे वो लोग कटाणी चौक स्थित पंजाबी ढाबे पर पहुंचे। वहां उतर कर अमनदीप सिंह पैदल ही ढाबे की तरफ जाने लगा।

इस दौरान लुधियाना की तरफ से आ रही आल्टाे कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपित चालक कार को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके घायल भाई को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

chat bot
आपका साथी