जन्मदिन पर लगाया कैंप, 60 समाज सेवियों ने किया रक्तदान

द ग्रीन पंजाब मिशन टीम के प्रमुख सेवादार सतपाल सिंह देहड़का द्वारा अपने जन्मदिन पर सिविल अस्पताल के सहयोग से ब्लड कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:57 PM (IST)
जन्मदिन पर लगाया कैंप, 60 समाज सेवियों ने किया रक्तदान
जन्मदिन पर लगाया कैंप, 60 समाज सेवियों ने किया रक्तदान

जागरण संवाददाता, जगराओं : द ग्रीन पंजाब मिशन टीम के प्रमुख सेवादार सतपाल सिंह देहड़का द्वारा अपने जन्मदिन पर सिविल अस्पताल के सहयोग से ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य मेहमान के रूप में डीएवी कालेज के पूर्व डायरेक्टर सतीश कुमार शर्मा ने हाजिरी लगवाई। कैंप में लगभग 60 से ज्यादा समाज सेवियों ने रक्तदान कर सतपाल सिंह देहड़का को जन्मदिन की बधाई दी। रक्तदान करने वाले सभी समाज सेवियों को पौधे व सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सतपाल सिंह देहड़का ने ब्लड डोनर फैमिली का धन्यवाद करते कहा कि एक बार में जो 350 मिलीग्राम रक्त दिया जाता है। उसकी पूर्ति शरीर में चौबीस घंटे के अंदर हो जाती है। और गुणवता की पूर्ति 21 दिन के भीतर हो जाती है। दूसरा जो व्यक्ति नियमित रक्तदान करते है, उन्हें हृदय संबंधी बीमारियां कम परेशान करती हैं। तीसरी अहम बात यह है कि हमारे रक्त की सरंचना ऐसी है कि उसमें समाहित रेड ब्लड सेल तीन माह में स्वयं ही मर जाते है। लिहाजा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह में एक बार रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर प्रिंसिपल नरेश वर्मा, कंचन गुप्ता, प्रो. कर्म सिहं संधू सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी